बोकारो : डीसी विजया जाधवन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याओं को सुना. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 60 फरियादी अपनी समस्या लेकर जनता दरबार में पहुंचे थे. सुनवाई के दौरान कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया, वहीं कुछ शिकायतों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के पास भेजा गया है. जनता दरबार में सबसे अधिक मामले जमीन से संबंधित आये थे, स्वास्थ्य विभाग, अंचल कार्यालय, नियोजन और शिक्षा से जुड़े मामले भी कई फरियादी लेकर पहुंचे थे. मौके पर डीडीसी गिरजा शंकर प्रसाद, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, डीएसपी मुख्यालय अनिमेष कुमार गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलखो समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleलातेहार : हथियार के साथ पकड़े गये 2 अपराधी
Next Article 25 जुलाई से मतदाता सूची का द्वितीय विशेष पुनरीक्षण
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

