Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो : सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप, सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मरीज़ की मौत
    झारखंड

    बोकारो : सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप, सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान मरीज़ की मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारोः बोकारो जनरल अस्पताल में सर्पदंश के बाद इलाज के लिए लाए गए 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. इस पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया. आरोप है कि बेड खाली न होने की बात कहकर काफी देर तक चिकित्सकों ने इलाज नहीं किया. इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. बाद में अस्पताल में झाड़-फूंक कर जीवित करने की कोशिश की गई. जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग 2:30 बजे बोकारो के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंती मोड़ के रहने वाले 19 वर्षीय विकास कुमार को सांप ने डस लिया.

    इसके बाद परिजन उसे बोकारो जनरल अस्पताल ले आए. यहां परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि विकास को सांप ने काट लिया है और इलाज करने के लिए कहा. परिजनों का आरोप है कि उनके सर्पदंश की जानकारी देने के बाद भी डॉक्टर ने बेड खाली नहीं होने की बात कहकर इलाज शुरू नहीं किया. इससे पहले मरीज विकास कुमार ने डॉक्टर से खुद फर्श पर ही लेटा कर इलाज करने के लिए गुहार लगाई. लेकिन डॉक्टर साहब टालमटोल करते रहे.

    बोकारो जनरल अस्पताल के डॉक्टर उसे सदर अस्पताल जाने को कहते रहे थे. कुछ देर बाद मरीज को लेकर परिजन बोकारो सदर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने फिर से वापस बोकारो जनरल अस्पताल ले जाने को कहा. मरीज को फिर से बोकारो जनरल अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, इलाज न मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने बोकारो जनरल अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य गेट को जाम कर दिया. सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस और अस्पतालकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की.

    इसको लेकर काफी देर तक हुज्जत चलती रही. इस दौरान युवक को बचाने के लिए झाड़-फूंक भी कराई गई. इधर, सेक्टर 4 थाना प्रभारी अजय प्रसाद का कहना है कि यूडी कांड दर्ज कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. साथ ही आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा राशि परिजनों को दिलाया जाएगा. अगर परिजन लिखित शिकायत देते हैं तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद: 35 वर्षीय शख्श का शव झाड़ियों से बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
    Next Article रांची : SSP ने सिल्ली थाना प्रभारी अजय कुमार को किया सस्पेंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    Latest Posts

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.