Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 4:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो एनका’उंटर : एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त
    झारखंड

    बोकारो एनका’उंटर : एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त

    Kajal KumariBy Kajal KumariApril 21, 2025Updated:April 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : झारखंड के बोकारो में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं. एनकाउंटर जिले के लालपनिया थाना क्षेत्र लुगू और झुमरा पहाड़ के बीच जंगली इलाके में हुई. घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये के इनामी विवेक, साहेब राम मांझी और अरविंद यादव शामिल हैं.

    मुठभेड़ सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया. पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि नक्सली एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. इसी के बाद सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर लुगुबरू और झुमरा पहाड़ इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था. इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR) बरामद की है. मारे गए दो नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे.

    झारखंड DGP ने कहा कि…

    झारखंड DGP ने बताया कि मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली विवेक मारा गया है. अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, और बाकी की पहचान का काम चल रहा है. अभी और नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी है. सर्च ऑपरेशन जारी है. गुप्त सूचना के आधार पर CRPF और जिला पुलिस के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ी और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की.

    तीन महीने पहले भी हुई थी मुठभेड़

    गौरतलब है कि इससे पहले 22 जनवरी को भी बोकारो जिला में पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो नक्सली मारे गए थे. उस समय मारे गए नक्सलियों में मनोज बास्की और 15 लाख के इनामी नक्सली की पत्नी शांति देवी शामिल थीं. बताया जा रहा है कि इस बार की कार्रवाई भी 20 जनवरी को गिरफ्तार किए गए 15 लाख के इनामी नक्सली से मिले इनपुट के आधार पर की गई.

    सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी

    लगातार की जा रही इस तरह की कार्रवाई से स्पष्ट है कि सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ बेहद सख्त और योजनाबद्ध तरीके से अभियान चला रहे हैं. इस ताज़ा सफलता को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी जीत माना जा रहा है. झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुठभेड़ में शामिल सुरक्षाबलों की सराहना की है और कहा है कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में यह एक अहम मोड़ साबित होगा.

    Also Read : बोकारो में मुठभेड़, छह नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोलियां जब्त

    Anti-Naxal Operation Arvind Yadav Bokaro crpf INSAS rifle jharkhand Jharkhand police Jhumra Hills Lalpania Police Station Lugu Pahadi Luguburu Most-wanted Naxals Naxal activity Naxal encounter Naxals killed Saheb Ram Manjhi security forces SLR Vivek Naxal अरविंद यादव इनामी नक्सली इंसास राइफल झारखंड झारखंड नक्सल ऑपरेशन झारखंड पुलिस झुमरा पहाड़ नक्सल विरोधी अभियान नक्सली घटना नक्सली मारे गए नक्सली मुठभेड़ बोकारो लालपनिया थाना लुगु पहाड़ी लुगुबरू विवेक नक्सली साहेब राम मांझी सीआरपीएफ सुरक्षा बल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बारिश से राहत, तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान
    Next Article खुशी मार्ट के भयंकर आ’ग, दम घुटने से दो लोगों की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025
    Latest Posts

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    27 संगीन वारदातों में वांटेड था मुठभेड़ में मारा गया सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव

    September 14, 2025

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के समय और रूट बदले, कुछ ट्रेनें रद्द

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.