रांची: झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण, भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बोकारो डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा खुद बुलेट चलाकर नक्सल प्रभावित इलाके में एक-एक बूथों का जायजा लिया है. पोलिंग एजेंट के आने-जाने के हर मार्ग को गंभीरता से जांच कर पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिए है. मनोज स्वर्गीयारी एसपी बोकारो और राजीव रंजन कमांडेंट 26 बटालियन सीआरपीफ ने भी कई चीज़ों को नोट डाउन कर जल्द से जल्द खामियों को दूर करने की बात बोला है. इस दौरान ललपनिया, जागेश्वर बिहार, महुआटांड थाना के चोरगांवा, तिलैया, दनिया, लावालौंग, कुंदा, खखंडा आदि गावों में पड़ने वाले बूथों का निरीक्षण किये है. सुरक्षाबलों के आवासन स्थलों, एरिया डोमिनेशन, रास्तो की डीमाइनिंग की गई. सभी वरीय पदाधिकारी द्वारा सुदूर इलाकों में कार्यरत पुलिसकर्मी , सुरक्षा बलों के जवानों के मनोबल बढ़ाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. थाना के मेस में पुलिस कर्मी द्वारा तैयार किया गया भोजन उनके बीच मिलकर खाना खाये. इस अभियान में बीएन सिंह, एसडीपीओ बेरमो, महेश प्रसाद इंस्पेक्टर गोमिया, कांति विलास अविनाश थाना प्रभारी जागेश्वर बिहार, रंजीत यादव थाना प्रभारी महुआटांड, शशि शेखर थाना प्रभारी ललपनिया एवं सीआरपीफ के जवान शामिल थे.
बोकारो डीआईजी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का बाइक से किया दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

