Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»नहर में मिली अज्ञात महिला की बॉडी, पुलिस जुटी तफ्तीश में…
    बिहार

    नहर में मिली अज्ञात महिला की बॉडी, पुलिस जुटी तफ्तीश में…

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2025Updated:August 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। गरहुआ-झिकटी से बछुमन तीन मोड़वा पुल के पास नहर में एक अज्ञात महिला की बॉडी मिलने से स्थानीय लोग दहशत में हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्य के लिए सड़क से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पुल के नीचे पड़े एक महिला के बॉडी पर पड़ी। देखते ही देखते सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला की निर्मम हत्या कर बॉडी को नहर में फेंका गया। घटनास्थल पर खून के छींटे और घसीटे जाने के निशान भी पाए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का सिर गमछे से लपेटा हुआ था, जिससे हत्या को छिपाने की कोशिश का संदेह गहरा रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आक्रोश जताया। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को जांच के लिए बुलाया गया। पश्चिमी डीएसपी-2 अनिमेश चंद्र ज्ञानी ने घटनास्थल का जायजा लिया और बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा, “FSL टीम हर पहलू से जांच कर रही है। इस जघन्य अपराध के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।” फिलहाल, मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी की रिपोर्ट्स के आधार पर पहचान करने की कोशिश कर रही है।

    Also Read : छोटा तालाब में युवक के डूबने की आशंका, लोगों ने सड़क जाम किया

    Body of an unknown woman found in the canal villagers create ruckus ग्रामीणों का हंगामा नहर में मिली अज्ञात महिला की बॉडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछोटा तालाब में युवक के डूबने की आशंका, लोगों ने सड़क जाम किया
    Next Article रांची में बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्मृति स्थल, जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.