Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Aug, 2025 ♦ 11:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बराकर नदी में नाव हादसे की शिकार एक महिला का शव बरामद,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    झारखंड

    बराकर नदी में नाव हादसे की शिकार एक महिला का शव बरामद,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : बराकर नदी में नाव हादसे के लगभग 40 घंटे बाद शनिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम को सफलता मिली है। नदी से एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की पहचान श्यामपुर निवासी रशीद अंसारी की पत्नी सालेहा खातून के रूप में की गई है। टीम ने अपने सर्च ऑपरेशन में हादसे की शिकार हुई नाव भी बरामद कर ली है। इसके अलावा कुछ लोगों की चप्पलें, बैग, 9 बाइक व 2 साइकिलें मिली हैं। स्थानीय लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक रहे हैं।

    प्रशासनिक अधिकारियों से उलझ रहे हैं। गुरुवार की शाम बारिश और तेज हवा की वजह से धनबाद के निरसा से जामताड़ा की ओर लौट रही नाव नदी में डूब गई थी। दुर्घटना के बाद से ही NDRFकी टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। जिसमें स्थानीय गोताखोर भी सहयोग करने में जुट गए है। जिला प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बचाव कार्य और लापता लोगों को ढूंढने के लिए लगभग 4 किलोमीटर रेडियस में मैपिंग कर अलग अलग टीम को लगाया गया है। पिछले दो दिन से सुबह होते ही लापता लोगों के परिजन, स्थानीय ग्रामीण, जामताड़ा शहरी क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोग नदी घाट पहुंचने लगे रहे हैं ।

    इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बचाव कार्य को सफलता मिलने में विलंब होने पर प्रशासन और पुलिस को स्थानीय लोगों के आक्रोश का भी बीच-बीच में सामना करना पड़ रहा है। अब तक बरबेंदिया- वीरगांव नदी घाट के बीच हुए हादसे में डूबने वाले लोगों की वास्तविक संख्या का पता नहीं चल रहा है। प्रशासन कह रहा है कि हादसे के वक्त नाव में करीब 16 लोग सवार थे। इसमें से 5 लोगों के बारे में जानकारी मिल गई है। 4 लोग जिंदा बचे हैं। घटनास्थल पर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी, SDPO आनंद ज्योति मिंज, SDO संजय पांडे, जामताड़ा थाना प्रभारी सहित कई लोग मौजूद है। नदी से मिलने वाले शवों को ले जाने के लिए एंबुलेंस पहुंची हुई है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5-5 लाख का ईनामी नक्सली बालक गंझू और सुदर्शन गिरफ्तार, 11 हथियार बरामद
    Next Article युवाओं को कुशल बना रहा मेकॉन लिमिटेड

    Related Posts

    झारखंड

    जन्माष्टमी पर देवघर-सुल्तानगंज के बीच चलेगी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    August 13, 2025
    झारखंड

    JSSC रिजल्ट : एक ही उम्मीदवार दो जिलों में चयनित

    August 13, 2025
    झारखंड

    होटल रेडिसन ब्लू में रांची पुलिस की रेड, 9 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे

    August 13, 2025
    Latest Posts

    श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर बोनी कपूर हुए इमोशनल, बोले – तब चिढ़ा रहा था, अब बहुत याद आती हो…

    August 13, 2025

    SC में बिहार की वोटर लिस्ट पर सुनवाई : 12 जीवित लोगों को मृत बताया गया, योगेंद्र यादव ने कोर्ट में पेश किए सबूत

    August 13, 2025

    जन्माष्टमी पर देवघर-सुल्तानगंज के बीच चलेगी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

    August 13, 2025

    तेजस्वी यादव ने BJP और चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- गुजरात के भाजपा नेता भी बिहार के वोटर बने

    August 13, 2025

    BBOSE ने जारी की 12वीं दिसंबर 2024 सत्र की डेटशीट, 25 अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं

    August 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.