Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 5:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Facts»मोबाइल फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट आपके आंखों के लिए खरतनाक, ऐसे करें बचाव..
    Facts

    मोबाइल फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट आपके आंखों के लिए खरतनाक, ऐसे करें बचाव..

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaApril 7, 2025Updated:April 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: आजकल हर बच्चे के हाथ में मोबाइल फोन होता है। बच्चे कई कई घंटों तक मोबाइल के स्क्रीन पर अपनी नज़रें गड़ाए रहते हैं। वहीं, आजकल स्कूल में भी कुछ ऐसे प्रोजेक्ट दिए जाते हैं जिसके लिए उन्हें मोबाइल या लैपटॉप का घंटों तक इस्तेमाल करना पड़ता है। बता दें, मोबाइल से निकलने वाली स्क्रीन की नीली रोशनी उनकी आंखों के लिए बेहद खतरनाक है। इस वजह से उन्हें आंखों से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि मोबाइल की नीली स्क्रीन कितनी खतरनाक है। ऐसे में चलिए जानते हैं बच्चों की आंखों को डिजिटल स्क्रीन स्ट्रेन से कैसे बचाएं?

    हो सकती हैं आंखों से जुड़ी ये परेशानियां:

    आंखों का तनाव: आंखों का तनाव जिसे एस्थेनोपिया कहा जाता है। इस वजह से नज़र कमजोर होने लगती है। एस्थेनोपिया की समस्या स्क्रीन पर लंबे समय तक देखने की वजह से होता है।

    आंखों में दर्द: स्क्रीन की चमक आँखों पर और बहुत ज़्यादा दबाव डालती है। आंखों की थकान से पीड़ित बच्चों को सिरदर्द, आंखों में दर्द या थकान महसूस होने की शिकायत हो सकती है। सूखी आँखें और जलन: लंबे समय तक स्क्रीन का उपयोग करने के दौरान आंखें शुष्क हो सकती हैं और उनमें जलन हो सकती है। स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित करने से व्यक्ति की पलकें बहुत कम झपकती हैं, जिससे आंखें सूखने लगती हैं।

    ऐसे करें बचाव:

    20-20-20 नियम करें फॉलो: अब बच्चों का स्क्रीन टाइम आप एकदम से छुड़ा नहीं सकते इसलिए उन्हें 20-20-20-20 नियम का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस नियम के अनुसार बच्चे को हर 20 मिनट में फोकस स्क्रीन पर से हटाना होता है, 20 सेकंड के लिए कम से कम 20 फीट दूर किसी चीज़ पर ध्यान केंद्रित करना होता है और 20 बार पलकें झपकाना होता है। इससे आंखों को आराम मिलता है।

    दूर से देखें स्क्रीन: स्क्रीन जितनी छोटी और करीब होगी, बच्चे की आंखों को उस पर ध्यान केंद्रित करने में उतनी ही अधिक मेहनत करनी होगी। यदि संभव हो, तो अपने बच्चे को छोटी फोन स्क्रीन के बजाय बड़ी टीवी देखने दें या फिर डेस्कटॉप या कंप्यूटर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित करें।

    आंखों की नियमित जांच कराएं: अपने बच्चे के आंखों का ख्याल रखने के लिए नियमित रूप से चेकर कराएं। उनकी आंखों को ठंडे पानी से धोएं। आंखों की एक्सरसाइज़ कराएं। साथ ही जितनी जल्दी हो सके उनका स्क्रीन टाइम कम कराएं।

    Also read: तीखा है मगर सेहत के लिये वरदान है कंटोला, जानें फायदा

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी यादव 9 अप्रैल को करेंगे अस्पताल का उद्घाटन, मुफ्त होगा इलाज
    Next Article हाईकोर्ट ने JPSC नियुक्ति घोटाले में 18 अभियुक्तों को दी अग्रिम जमानत

    Related Posts

    fact

    हर उम्र के लिए जरूरी है दूध, कितना और कब पियें… जानें

    October 30, 2025
    Facts

    सर्दियों में सरसों तेल के गजब फायदे, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

    October 29, 2025
    fact

    सर्दी में घर को रखें गर्म और खूबसूरत, ये 5 पौधे लगाएं

    October 29, 2025
    Latest Posts

    Pratibimb App व Dial-1930 की समीक्षा आज, इन जिलों के SSP-SP को निर्देश

    October 31, 2025

    भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    October 30, 2025

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.