Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बीएलओ-सुपरवाइजर मतदाता सूची का करेंगे घर-घर भौतिक सत्यापन: सीईओ
    झारखंड

    बीएलओ-सुपरवाइजर मतदाता सूची का करेंगे घर-घर भौतिक सत्यापन: सीईओ

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राज्य में चल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफलतापूर्वक कार्यान्यवन हेतु सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ एवं उप निर्वाचन पदाधिकारियों के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में दो दिवसीय क्रमागत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दो दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण सत्र में पदाधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया.

    कम मतदान वाले क्षेत्र में कारण पता लगाए

    प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि हाल ही में बीते लोकसभा चुनाव के अनुभवों से सीखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाये जाने की दिशा में सभी से बेहतर प्रयास अपेक्षित हैं. उन्होंने कहा कि सभी घरों तक बीएलओ सुपरवाइजर के स्तर से मतदाता सूची के पुनरीक्षण के कार्य का सत्यापन कराया जाना है.

    बीएलओ सुपरवाइजर घर घर सत्यापन के उपरांत विभाग द्वारा प्रदत्त स्टिकर को सत्यापित घरों पर अपने हस्ताक्षर के साथ अनिवार्य रूप से लगाएंगे. इसे संबंधित ईआरओ /एईआरओ फील्ड विजिट के क्रम में भौतिक निरीक्षण करेंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 80℅ से कम मतदान वाले सभी मतदान केंद्रों का संबंधित ईआरओ अपने स्तर से निरीक्षण करते हुए वहां कम मतदान होने के पीछे जिम्मेदार कारणों को जांचते हुए उनके यथासंभव निराकारण का कार्य करेंगे.

    कार्यों का ससमय निष्पादन करें

    इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने प्रशिक्षण में आये सभी पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्रवार  कार्ययोजना तैयार कर निर्वाचन कार्यों का ससमय दक्षतापूर्वक निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे. सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता द्वारा स्वीप विशेषकर चुनावी साक्षरता क्लब एवं मतदाता जागरूकता फोरम आदि के बारे में विस्तार से बताया गया.

    ओएसडी गीता चौबे द्वारा ई-रोल, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार द्वारा मतदाताओं से प्राप्त शिकायतों के निवारण संबंधी पोर्टल, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह द्वारा मतदान केंद्रों के रेशनलाईजेशन, सिस्टम एनालिस्ट एस.एन. जमील द्वारा ईआरओ- नेट 2.0 के बारे में पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.

    बीएलओ भौतिक मतदाता सत्यापन सीईओ सुपरवाइजर सूची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री से रेसलर विकास कच्छप ने की मुलाकात, चंपाई सोरेन बोले राज्य को आप पर गर्व
    Next Article रिम्स मामले में सुनवाई, हाई कोर्ट ने कहा ईगो छोड़कर काम करें अधिकारी नहीं तो हॉस्पिटल की हालत और बिगड़ जाएगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    Latest Posts

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.