Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Aug, 2025 ♦ 7:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»आज BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, राजनाथ सिंह देंगे चुनावी मंत्र
    ट्रेंडिंग

    आज BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, राजनाथ सिंह देंगे चुनावी मंत्र

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BJP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर आज पटना के ज्ञान भवन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए दिशा-निर्देश देंगे।

    बैठक का समय और हिस्सेदारी

    बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी, जिसमें BJP के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य और सभी जिलों से आए पार्टी नेता हिस्सा लेंगे। राजनाथ सिंह बैठक के उद्घाटन से कुछ देर पहले पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे ज्ञान भवन जाकर सत्र का शुभारंभ करेंगे।

    पंचायत स्तर तक संगठनात्मक समीक्षा

    बैठक में सबसे पहले पंचायत स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद राजनाथ सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए रणनीतिक टिप्स देंगे। उनके संबोधन के बाद मीडिया को ब्रीफिंग दी जाएगी, जिसमें बैठक की प्रमुख बातें साझा की जाएंगी।

    नई कार्यसमिति की पहली बैठक

    यह बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि हाल ही में भाजपा ने अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया है, जिसमें करीब 60% नए चेहरों को शामिल किया गया है। इस नई टीम को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने मिलकर तैयार किया है।

    ‘संकल्प विचार’ अभियान की शुरुआत

    बैठक से एक दिन पहले मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में डॉ. दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की मैराथन बैठक हुई। जायसवाल ने बताया कि आज की कार्यसमिति बैठक नए अंदाज में होगी और इसके बाद पूरे बिहार में ‘संकल्प विचार’ अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के जरिए एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

    चुनावी रणनीति पर विशेष जोर

    बैठक का मुख्य एजेंडा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति तैयार करना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। साथ ही इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और एनडीए गठबंधन की भूमिका को मजबूत करने की कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी।

    बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम की संभावना

    सूत्रों के मुताबिक, बैठक में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक चलने वाले बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। इस दौरान बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, संपर्क अभियान और संगठनात्मक मजबूती के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

    Also Read : PM मोदी की 5 देशों की विदेश यात्रा शुरू

    Bharatiya Janata Party Bihar Bihar Assembly Election 2025 Bihar Politics Bjp BJP Bihar BJP meeting BJP state executive meeting BJP workers central defence minister Election Campaign Election Preparation Gyan Bhawan patna political event Political Strategy Rajnath singh Rajnath Singh speech upcoming elections आगामी चुनाव केंद्रीय रक्षा मंत्री चुनाव अभियान चुनाव तैयारी ज्ञान भवन पटना प्रदेश कार्यसमिति बैठक बिहार बिहार की राजनीति बिहार विधानसभा चुनाव 2025 भाजपा भाजपा कार्यकर्ता भाजपा बिहार भाजपा बैठक भारतीय जनता पार्टी राजनाथ सिंह राजनाथ सिंह भाषण राजनीतिक कार्यक्रम राजनीतिक रणनीति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 31 जुलाई तक चलेगा ‘सफाई अपनाओ – बीमारी भगाओ’ अभियान
    Next Article शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी जारी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अब जले हुए तेल से उड़ेंगे विमान, भारत में SAF उत्पादन को मिली मंजूरी

    August 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    सभी राजनीतिक दल एक समान, वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद : मुख्य चुनाव आयुक्त

    August 17, 2025
    बिहार

    हड़ताली अमीनों पर सरकार सख्त, नौकरी खत्म करने की तैयारी

    August 17, 2025
    Latest Posts

    नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस में सुपरवाइजर के 63 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

    August 17, 2025

    अब जले हुए तेल से उड़ेंगे विमान, भारत में SAF उत्पादन को मिली मंजूरी

    August 17, 2025

    अब डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे तिलैया सैनिक स्कूल के छात्र

    August 17, 2025

    सभी राजनीतिक दल एक समान, वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद : मुख्य चुनाव आयुक्त

    August 17, 2025

    हड़ताली अमीनों पर सरकार सख्त, नौकरी खत्म करने की तैयारी

    August 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.