Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Nov, 2025 ♦ 10:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय
    झारखंड

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद पांडेय ने सूर्या हांसदा प्रकरण को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा जारी बयान को “भ्रामक, तथ्यहीन और सस्ती राजनीति” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए इस मामले को तूल दे रहे हैं। पांडेय ने कहा कि भाजपा द्वारा इस गंभीर प्रकरण को सियासी मंच पर ले जाना न केवल पीड़ित परिवार के साथ अन्याय है, बल्कि आदिवासी समाज का भी अपमान है।

    विनोद पांडेय ने भाजपा से सवाल उठाया कि सूर्या हांसदा पर दर्ज 24 से अधिक मुकदमों का सच क्या था और क्या अवैध खनन व तस्करी में भाजपा से जुड़े कुछ लोग शामिल नहीं रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल दिल्ली स्थित आकाओं के इशारे पर नाचती है और हेमंत सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र भाजपा का अंतिम उद्देश्य बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार समझाने के बावजूद भाजपा गंदा खेल खेलना चाह रही है, जो झारखंड में मुमकिन नहीं है।

    महासचिव विनोद पांडेय ने स्पष्ट किया कि सूर्या हांसदा का इनकाउंटर उनकी गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण हुआ। राज्य सरकार ने शुरुआत से ही मामले को गंभीरता से लिया है। न्यायिक जांच और सीआईडी जांच दोनों प्रक्रियाधीन हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं से बिना ठोस प्रमाण के पुलिस और सरकार को कटघरे में खड़ा करने की बजाय जांच एजेंसियों पर भरोसा रखने की अपील की।

    विनोद पांडेय ने जोर देकर कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। यदि जांच में कोई पुलिस पदाधिकारी या अन्य व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भाजपा पर आदिवासी समाज के दुख-दर्द से बेपरवाह होने का भी आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सूर्या हांसदा को ‘सामाजिक कार्यकर्ता’ बताकर जनता को गुमराह कर रही है। आदिवासी समाज अपराधियों को स्वीकार नहीं करता।

    अंत में उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे जिम्मेदारी से पेश आएं और जांच पूरी होने तक धैर्य रखें, ताकि सत्य सामने आ सके।

    jharkhand Jharkhand news News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी
    Next Article वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    Related Posts

    झारखंड

    थाने से कुछ ही दूरी पर चोरों का तांडव, चंचला ज्वेलर्स से 15 लाख की चोरी

    November 1, 2025
    गिरिडीह

    सऊदी अरब में झारखंड के विजय महतो की मौ’त, पुलिस और अपराधियों के बीच फा’यरिंग में लगी थी गो’ली

    November 1, 2025
    गुमला

    गुमला सदर अस्पताल का ब्लड बैंक बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

    November 1, 2025
    Latest Posts

    ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 : भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत फाइनल में

    November 1, 2025

    थाने से कुछ ही दूरी पर चोरों का तांडव, चंचला ज्वेलर्स से 15 लाख की चोरी

    November 1, 2025

    दिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई-रोई बिनाले’ बॉक्स ऑफिस पर हिट

    November 1, 2025

    सस्ता हुआ LPG गैस, प्रति सिलेंडर 5 रुपए घट गए दाम

    November 1, 2025

    बिहार चुनाव : प्रियंका गांधी की पहली रैली आज, बछवाड़ा में करेंगी जनसभा

    November 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.