Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की परिवर्तन यात्रा, अमित मंडल ने गिनाई राज्य सरकार की नाकामियां
    झारखंड

    पाकुड़ के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की परिवर्तन यात्रा, अमित मंडल ने गिनाई राज्य सरकार की नाकामियां

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2024Updated:September 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी का परिवर्तन यात्रा रथ भोगनाडीह से पाकुड़ पहुंचा. परिवर्तन यात्रा रथ के जिला के सीमा में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. जिले के लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर और पाकुड़ में चौक चौराहे पर गोड्डा विधायक अमित मंडल ने लोगों को संबोधित किया. इस दौरान विधायक ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने जो जनता से वादा किया था, महागठबंधन की सरकार बनने के बाद एक भी वादा नहीं निभाया. गोड्डा विधायक अमित मंडल ने कहा हेमंत सोरेन के शासनकाल में हिन्दू समाज ही नहीं बल्कि यहां के आदिवासी समाज के लोगों पर भी हमला किया जा रहा है. यदि इस बार विधानसभा चुनाव में परिवर्तन नहीं हुआ तो यहां के लोगों को अपनी जमीन छोड़नी पड़ेगी.

    हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने से पहले कहा था कि वह राज्य के लोगों को पांच लाख बेरोजगारों को नौकरी देंगे नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देंगे और यदि हम ऐसा नहीं कर पाएंगे तो राजनीति से सन्यास ले लेंगे लेकिन वह भी नहीं किए. विधायक अमित मंडल ने कहा कि राज्य में महिलाए सुरक्षित नहीं हैं. अपराध बढ़ गया और इस पर लगाम लगाने में हेमंत सरकार नाकाम साबित हुई. महिला थाना, फास्ट ट्रैक का गठन करेंगे, 1932 का खतियान लाएंगे, नियोजन एवं स्थानीय नीति लाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया, जिससे अब राज्यवासी परिवर्तन चाह रहे हैं. विधायक ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को अपना मत देकर दिखा दिया है और इस बार के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन निश्चित रूप से होगा. मौके पर पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, शम्भू नंदन प्रसाद, कमल भगत, प्रो. अनुग्रहित प्रसाद साह, हिसाबी राय सहित कई नेताओं ने संबोधित किया.

    गर्मजोशी परिवर्तन परिवर्तन यात्रा पाकुड़ पांच लाख बेरोजगारों भाजपा भारतीय जनता पार्टी भोगनाडीह लिट्टीपाड़ा समर्थकों सरकार सीमा हिरणपुर हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचिराग पासवान की लातेहार और पलामू में जनसभाएं आज
    Next Article केजरीवाल की कुर्सी पर नहीं बैठीं आतिशी, जानें मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालते ही क्या बोली

    Related Posts

    क्राइम

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेडल विजेता सुनीता की लाचारी पर भड़के बाबूलाल, बोले – विज्ञापनों पर करोड़ों लुटा रही सरकार, खिलाड़ी को धकेला झाड़ू उठाने पर

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाले में शामिल होने से पहले बुद्धेश्वर था जमीन दलाल, हेमंत चलाता था खुद की कंपनी, उस्मान था सॉफ्टवेयर इंजीनियर

    September 13, 2026
    क्राइम

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026
    Latest Posts

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026

    मेडल विजेता सुनीता की लाचारी पर भड़के बाबूलाल, बोले – विज्ञापनों पर करोड़ों लुटा रही सरकार, खिलाड़ी को धकेला झाड़ू उठाने पर

    September 13, 2026

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.