Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झामुमो के प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार, कहा- झारखंड में सिर्फ भागम भाग का खेल चल रहा है
    झारखंड

    झामुमो के प्रेस वार्ता पर भाजपा का पलटवार, कहा- झारखंड में सिर्फ भागम भाग का खेल चल रहा है

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2024Updated:February 9, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 40 घंटे तक फरार थे तब राज्य किसके भरोसे था – प्रतुल शाह देव

    झूठी और खोखी दलीलें देखकर राजभवन पर दबाव बनाना घमंडिया गठबंधन की पुरानी आदत

    रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार ने पैदा की थी. प्रतुल ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार शर्मशार करने वाली घटना घटित हुई.जब एक चुना हुआ मुख्यमंत्री कानून के डर से 40 घंटे तक फरार रहा. इस दौरान वह अपने राज्य के किसी भी अधिकारी से भी संपर्क में नहीं था. यानी साढ़े तीन करोड़ जनता को उनके भाग्य के भरोसे छोड़ दिया गया था.

    प्रतुल ने कहा, झारखंड में तो सिर्फ ‘भागम भाग’ का खेल चल रहा है. पहले ‘भाग हेमंत भाग’ हुआ. उसके बाद ‘ भाग विधायक भाग’ हुआ. जब इनके पास बहुमत से ज्यादा विधायक थे और प्रदेश में इनकी ही सरकार थी तो हैदराबाद के राजनीतिक पर्यटन की आवश्यकता समझ से परे है. प्रतुल ने कहा राज्यपाल ने विधि सम्मत और कानून सम्मत निर्णय लिया. प्रतुल ने कहा कि राजभवन ने चंपई सोरेन जी के सरकार बनाने के दावे पेश करने के बाद असामान्य परिस्थितियों के मध्य नजर गहन विचार विमर्श के बाद कानून और संविधान सम्मत निर्णय लिया.अब इस पर भी झामुमो का आपत्ति है.

    प्रतुल ने कहा कि साढ़े छह लाख छात्रों के भविष्य से इस सरकार ने खिलवाड़ किया. 25-25 लाख रुपए में प्रश्न पत्र बेचने की साजिश हुई. अभी तक इस मुद्दे पर कोई एफआईआर नहीं होना और एसआईटी का गठन कर ध्यान बंटाने की कोशिश साफ दिख रहा है कि यह छात्र विरोधी सरकार है. प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा इस मुद्दे पर क्यों खामोश रहती है? जाहिर है प्रश्न पत्र लीक का कवर अप ऑपरेशन चल रहा है.

    धीरज साहू और हेमंत सोरेन के रिश्ते पर किया कटाक्ष,कहा यह रिश्ता क्या कहलाता है

    प्रतुल ने झामुमो और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से बीएमडब्ल्यू की रिकवरी पर अभी तक दोनों दल रहस्यमय तरीके से खामोश है. प्रतुल ने जानना चाहा कि धीरज साहू और हेमंत सोरेन के बीच का रिश्ता आखिर क्या कहलाता है? प्रतुल ने जानना चाहा कि क्या इतनी घनिष्ठता थी कि धीरज साहू अपनी गाड़ी हेमंत के गैरेज में रख रहे थे और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना पैसा धीरज साहू घर रख रहे थे? प्रतुल ने कहा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि जो 350 करोड रुपए की रिकवरी धीरज साहू के घर में हुई थी उसमे हेमंत सोरेन जी का कितना हिस्सा था या पूरी रकम ही उनकी थी.

    Bjp jharkhand johar live news Pratul Shah Dev ranchi जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड प्रतुल शाह देव बीजेपी रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्राम प्रधान संघ ने की जिला स्तरीय बैठक, सीएम से मुलाकात कर समस्याओं से जल्द कराएंगे अवगत
    Next Article 10 लाख दो नहीं तो… गैंगस्टर प्रिंस खान का कांग्रेस नेता को धमकी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.