Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अंत्योदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करने का काम कर रही भाजपा : रमेश सिंह
    झारखंड

    अंत्योदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करने का काम कर रही भाजपा : रमेश सिंह

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। आज से 4 दशक से भी अधिक समय पूर्व भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन में युगपुरुष और हम सबके प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल जी ने कहा था … अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। आज खुशी होती है कि युगपुरुष वह बात शाश्वत सत्य साबित हुई। इस देश का अंधेरा भी छटा, नया सूरज भी निकला और कमल भी खिला। एक गहरे अंधेरे के बाद जो सूरज निकला है, वह सूरज समान रूप से सबको रोशनी दे रहा है। सबकी जिंदगी को रोशन कर रहा है। सबके प्रयास से, सबको साथ लेकर, सबका विकास कर रहा है। यह संभव हुआ है भाजपा के हर कार्यकर्ता के त्याग से, समर्पण से और संघर्ष से।
    आज हम जिस भाजपा को देख रहे हैं, वह भाजपा यूं ही नहीं बनी है। उस भाजपा ने वह दिन भी देखे हैं, जब हम विपक्ष में रहकर, जनता के बीच सेवा का काम करते थे। उनके मुद्दो पर संघर्ष करते थे।
    आज हम सरकार में रहकर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सुशासन की संकल्पना को साकार कर रहे हैं। श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय, श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, श्रद्धेय अटल जी, आडवाणी जी ने भाजपा की जो नींव रखी थी, वह नींव इतनी मजबूत रही कि आज पूरे देश भर में भाजपा एक वटवृक्ष की तरह खड़ा होकर, हर देशवासी को छाया दे रही है। किसी भी भाजपा कार्यकर्ता के लिए इससे अधिक खुशी का पल और कुछ नहीं हो सकता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के संघर्ष ने, हमारे दधीचियों के त्याग ने हमें जो शक्ति प्रदान की, जो सामर्थ्य प्रदान किया, वह शक्ति और सामर्थ्य राष्ट्र की सेवा में समर्पित है।

    व्यक्तिगत और राष्ट्रीय चरित्र के साथ राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति समर्पित होकर भाजपा ने राजनीति की। अंत्योदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार करने की दिशा में हर कार्यकर्ता ने संघर्ष किया। यह उसी संघर्ष का परिणाम है कि आज हम अंत्योदय से राष्ट्रोदय की संकल्पना को साकार कर पा रहे हैं। लोकसभा की 2 सीटों से शुरू हुआ भाजपा का सफर आज 300 से अधिक सीटों तक पहुंचा है। यह संभव हुआ है हर एक कार्यकर्ताओं के समर्पण से, हमारे भाजपा के पुरखों के त्याग से, उनकी तपस्या से।
    श्रद्धेय अटल जी ने जिस सूरज के निकलने की बात की थी, वह सूरज निकल कर कई माध्यमों से अपनी रोशनी भी बांट रहा है। अपने शासनकाल में अटल जी ने विकास की जो बुनियाद रखी थी, उस बुनियाद को लेकर भारत के आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आगे बढ़ रहे हैं। जिस भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए अटल जी ने राष्ट्र से वादा किया था, आज वह वादा मूर्त रूप ले रहा है।
    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने विगत 9 वर्षों में विकास की जो नींव रखी है। आजादी के अमृत काल में जो लेकर खींची है, यह आने वाले 100 वर्षों के भारत की नींव है। 9 वर्ष के कम समय में सुदूरवर्ती गांव के लोगों तक आवास उपलब्ध कराना, पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराना, बिजली उपलब्ध कराना, उनकी हर बुनियादी जरूरतों का ख्याल रखना, उनके स्वास्थ्य की चिंता करना, सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना, अच्छी शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना, यह सारा कार्य इन 9 वर्षों में हुआ है। इन 9 वर्षों में सरकार ने देश के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनना सिखाया। स्वाबलंबी बनना सिखाया है, यह कोई छोटी मोटी बात नहीं है। इस सरकार ने रेहड़ी, पटरी और खोमचे वालों की चिंता की। उनके लिए सस्ते लोन की व्यवस्था की ताकि उन्हें सस्ता लोन मिले। अपना व्यवसाय अच्छे से कर सकें। अंत्योदय का इससे बेहतर उदाहरण और कुछ नहीं हो सकता।

    प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना ने इस देश के कितने ही गरीबों की जान बचाई। उज्जवला योजना ने महिलाओं के जीवन से धुएं को दूर किया। किसान सम्मान निधि योजना ने किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाई। ऐसे कई उदाहरण भरे पड़े हैं, जिससे यह साबित होता है कि भाजपा की सरकार ने देश के हर वर्ग की चिंता की। विशेष रूप से उस वर्ग की चिंता की, जो वर्षों से विकास की राह तक रहा था। जो भ्रष्टाचार के मकड़जाल में उलझा पड़ा था। जो सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाता था। यह भाजपा के सुशासन की ही देन है कि आज 300 से अधिक केंद्र प्रायोजित योजनाओं की राशि सीधे लाभुकों के खाते में जाती है। इतना बड़ा बदलाव लाना कोई सामान्य बात नहीं है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा ने देश को ऐसा सुशासन दिया कि विदेशों में भी हमारे डंके बज रहे हैं। इन सब के सार में जब हम देखेंगे तो एक ही बात नजर आती है कि यह सब कुछ भाजपा के 1-1 कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 16 से 18 घंटे काम कर रहे हैं। उनसे प्रेरणा लेकर भाजपा के सांसद विधायक हर कार्यकर्ता, यह कार्य कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र हित में काम कर रहे है। हम सिर्फ राजनीति करने नहीं आए हैं, हम समाज की सेवा करने आए हैं। यही वजह है कि भाजपा देश ही नहीं दुनिया में भी अपनी लोकप्रियता पा रही है। आज भाजपा के स्थापना दिवस पर करोड़ों देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं। भाजपा के दधीचियों को कोटि कोटि प्रणाम।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article06 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.