Joharlive Team
रांची। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की समीक्षा बैठक मोर्चा अध्यक्ष शिव शंकर उरांव की अध्यक्षता में हुई। दीप प्रज्वलन के साथ सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को स्वागत किया गया । मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे धर्मपाल ने कहा कि मोर्चा हर महीने जिला मंडल एवम बूथ स्तर तक कार्यक्रम कर सरकार की नाकामी एवम भाजपा सरकार द्वारा किये गए कार्यों को पहुचायेगी। उन्हीने कहा मोर्चा भाजपा की एक शसक्त इकाई है जो इस गठबंधन को तोड़ने का काम करेगी । जिस तरह धर्म के नाम पर , समाज के नाम पर यह ठकबन्धन की सरकार आदिवासियों को ठगने का काम कर रही है , जनजाति मोर्चा उसको तोड़ने का काम करेगी ।
प्रदेश प्राभारी रामकुमार पाहन ने कहा बिगत दिनों मोर्चा ने झारखंड प्रदेश के सभी जिलों व मंडलो में महागठबंधन सरकार के नाकामी के खिलाफ ” सरकार की पोल -खोल” कार्यक्रम धरना एवम पुतला दहन किया गया । साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया। सरकार एक वर्ष की अवधि तक सूबे के आदिवासी मूलवासी को दागने का काम किया। जनता के साथ झूठा वादा कर सरकार बनाया ।पुरवर्ती भाजपा सरकार के कई जनकल्याणकारी योजना जिससे सीधा जनजाति समाज का सरोकार था बंद करने का काम किया ।
मोर्चा अध्यक्ष शिव शंकर उराँव ने कहा मोर्चा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में गाँव- गाँव , घर-घर जाकर यह बताने का काम करेंगे कि यह सरकार आदिवासी मूलवासी बिरोधी सरकार है , सरकार भ्रस्टाचार में लिप्त है , आज आदिवासी जमीन से बेदखल हो रहा है । पांच लाख रोजगार, 72000 रुपया बेरोजगारी भत्ता का झूठा वादा कर युवाओं को ठगने का काम किया है। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना,1 रुपये में महिलाओं की जमीन रजिस्ट्री,सुकन्या योजना, आदिवासी धार्मिक अगुवा का सम्मान राशि योजना, ताना भगत निधि आदि तमाम योजना को बंद कर दिया । जो की सीधा सीधा आदिवासी बिकास से जुडा है। आदिवासियों की बिकास की बात करने वाली सरकार सरना कोड, 1932 खतियान के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने की बात कर आदिवासियों मूलवासियों को ठगने का काम किया है।
भाजपा उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने कहा अनुसूचित जनजाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है । मोर्चा इस बार भाजपा की विचारधारा, नीति सिद्धान्त एवम पार्टी द्वारा जनजाति कर लिए कृतसंकल्प है उसको जन- जन तक पहुंचाने का काम करेगी।भाजपा मूलभूत आवश्यकता के प्राथमिकता के साथ काम करती है। इस दिशा में राज्य एवम केंद्र भाजपा सरकार ने सड़क, आवास, बिजली,घर-घर पानी,शौचालय, गैस,गरीबों के लिए अनाज,शैक्षिणिक संस्थान ताना भगतों के लिए सम्मान, आदि तमाम योजनाओं का सफलता पूर्वक धरातल में लाने का काम किया। किन्तु बर्तमान हेमंत सरकार ने इन सभी योजनाओं को धरातल में उतारने में आनाकानी कर रही है। इन्ही सब तमाम बातो को लेकर मोर्चा जन जन तक जाएगी एवम चुनाव में मोर्चा इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। सभी जिला अध्यक्ष ने जिला कार्यसमिति सूची सौपी । मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उराँव ने किया । धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय मेलगंडी ने किया ।
इस कार्यक्रम में सुकुमुनि हेम्ब्रम, बिनोद भगत,बिंदेश्वर उराँव बिजय मेलगंडी, जगनाथ मुंडा, आनंद मुर्मू, प्रेम बड़ाईक, मनोज सोरेन, गणेश महली, भोगेंन सोरेन, रवि मुंडा, सूलेन गाड़ी, शीला मुंडा, राजेन्द्र मुंडा, चंदन लोहरा, रामसिंग मुंडा, अन्नू लकड़ा, काजू सांडिल्य, सत्यदेव मुंडा, नकुल तिर्की, बिरसा मिंज,अंजलि लकड़ा, अशेष बारला, अवधेश सिंह चेरो, दानिएल किस्कु, बिशु टुडू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

