Ranchi:- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा पूरे राज्य में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाएगी। इस अवसर पर 9 से 16 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें सभी सातों मोर्चों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और आयोजन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद से यह दिवस पूरे देश में जनजातीय समाज के सम्मान और योगदान को समर्पित रूप में मनाया जा रहा है।

Also read:जीएसटी दर घटने से महंगे रेडीमेड वेस्त्रों के दाम में आई है भारी गिरावट : दिलीप जटिया…
Also read:झारखंड सचिवालय में बदलेगा कामकाज का तरीका, अनिवार्य हुआ कंप्यूटर ज्ञान
Also read:डुमरी विधायक जयराम महतो ने पूरा किया वादा, नर्सिंग छात्रा की मदद कर पेश की मिसाल…
Also read:NH-33 पर युवक से स्कूटी और नकदी की छिनतई, दो गिरफ्तार…

