Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Sep, 2025 ♦ 8:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विश्वास रैली में हेमंत सरकार पर साधा निशाना,कहा – भ्रष्टाचार और हेमंत सोरेन पर्यायवाची बन गए हैं
    झारखंड

    BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विश्वास रैली में हेमंत सरकार पर साधा निशाना,कहा – भ्रष्टाचार और हेमंत सोरेन पर्यायवाची बन गए हैं

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः BJP की ओर से मोराबादी मैदान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा विश्वास रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और अपने संबोधन में सीधा हमला राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर किया.राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री और खान मंत्री के रूप में जिस तरह अपने नाम कर खनन लीज लिया, पत्नी, भाई-भतीजा के नाम आया है, उससे ये साफ है कि हेमंत सोरेन का आदिवासी कल्याण सिर्फ अपने परिवार तक सीमित है. आगे उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और हेमंत सोरेन ये पर्यायवाची बन गए हैं.

    उन्होंने कहा कि हम सेवा करते हैं वो मेवा खाते हैं, हम लोगों को मजबूती प्रदान करते हैं और वो हर जगह कमीशन कमाने जाते हैं. आगे उन्होंने कहा कि अपराध के मामले में पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है, ये लोगों की जान माल की चिंता नहीं करने वाली सरकार और महिलाओं की इज्जत हेमंत सरकार में सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य की हालत अंधेर नगरी और चौपट राजा वाला हाल हो गया है. इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जनपद के समय से ही पार्टी आदिवासियों की चिंता की है. भाजपा में करिया मुंडा से लेकर समीर उरांव तक जनजातीय नेताओं की श्रृंखला है परंतु आज जो राजनीतिक दल आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं.

    उन्होंने सिर्फ आदिवासियों को लूटने का काम किया है. जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासियों के मान सम्मान बढ़ाने के लिए भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया पर लंबे दिनों तक सत्ता में रही कांग्रेस को इसकी याद नहीं आयी. उन्होंने कहा कि भारत सरकार जनजातीय समाज के गौरव गाथा को अगली पीढ़ी के लिए संरक्षित रखने के लिए देश मे 10 संग्रहालय का निर्माण करा रही है. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा यात्रा ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात और झारखंड में निकाली जाएगी.

    जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में आदिवासियों का मान सम्मान बढ़ा है. जेपी नड्डा ने कहा कि आज मोदी मंत्रिमंडल में 08 जनजातीय समुदाय से हैं. आज 36 सांसद, 08 राज्यसभा में जनजातीय सांसद, 190 एमएलए, 02 राज्यपाल और एक उपमुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय से हैं, ये आकंड़े बताते हैं कि सिर्फ ही आदिवासियों का सम्मान करती है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहनी ट्रैप मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार, 30 मोबाइल, एक कार और दो मोटरसाइकिल जब्त
    Next Article दिलशेर खान हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता उग्रवादी प्रताप गंझू गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

    September 10, 2025
    चाईबासा

    CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आईजी सुनील भास्कर ने छतरपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

    September 10, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 11 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 11, 2025

    झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

    September 10, 2025

    CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    September 10, 2025

    आईजी सुनील भास्कर ने छतरपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

    September 10, 2025

    नौ साल से फरार आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.