Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हनी ट्रैप मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार, 30 मोबाइल, एक कार और दो मोटरसाइकिल जब्त
    झारखंड

    हनी ट्रैप मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार, 30 मोबाइल, एक कार और दो मोटरसाइकिल जब्त

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा: पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से 30 मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और एक कार को भी जब्त किया है. पकड़े गए सभी लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. कहा जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई के वक्त भी ये लोग ठगी करने में जुटे थे. झुमरी तिलैया के नरेश नगर के बिल्डिंग में 4 फ्लैट में रहकर 12 युवक अलग-अलग कमरे में रहते हुए लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. यह गिरोह ऐसे लोगों को चिन्हित करते थे जो अश्लील वीडियो देखने के शौकीन हुआ करते थे.

    गिरोह के सदस्य ऐसे लोगों का नंबर उपलब्ध कर उनके व्हाट्सएप नंबर पर लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटो भेज कर उन्हें आकर्षित करते थे और जो लोग इन ठगो के चंगुल में फंस जाते थे पहले तो उन्हें लड़कियों की सप्लाई करने के नाम पर ठगी की जाती थी और फिर लड़कियों के अश्लील वीडियो के साथ फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे. अब तक इस गिरोह के सदस्यों ने दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों के अलावा कोडरमा जैसे छोटे शहरों में भी कई लोगों को अपना निशाना बनाया हैं.

    पकड़े गए गिरोह के सदस्य हजारीबाग जिले के बरकट्ठा और गोरहर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं और इनमें से कुछ सदस्य जम्मू कश्मीर और गोवा से गिरोह का संचालन भी कर चुके हैं. मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और जिस वक्त पुलिस की टीम नरेश नगर के बिल्डिंग में छापेमारी करने पहुंची थी गिरोह के सभी सदस्य लोगों से ठगी करने में जुटे थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों का पूर्व सबजोनल कमांडर प्रेमिका के साथ गिरफ्तार, AK-47 जब्त
    Next Article BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विश्वास रैली में हेमंत सरकार पर साधा निशाना,कहा – भ्रष्टाचार और हेमंत सोरेन पर्यायवाची बन गए हैं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आज PMLA कोर्ट में तय होंगे आरोप, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : खनिज संपदा भरपूर, फिर भी निवेश रैंकिंग में नीचे से दूसरा: आखिर कहां पिछड़ा झारखंड?

    September 21, 2026
    क्राइम

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड : दूरदर्शन के नए धारावाहिक ‘लापता पलाश’ के लिए रांची में ऑडिशन, 150 से ज्यादा कलाकारों ने दिखाया हुनर

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR Act झारखंड के हित में, गलत व्याख्या कर भ्रम फैलाया जा रहा : रघुवर दास

    September 20, 2026
    Latest Posts

    बड़गाईं जमीन मामला : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आज PMLA कोर्ट में तय होंगे आरोप, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

    September 21, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : खनिज संपदा भरपूर, फिर भी निवेश रैंकिंग में नीचे से दूसरा: आखिर कहां पिछड़ा झारखंड?

    September 21, 2026

    पश्चिम बंगाल: सुभेंदू अधिकारी का एलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.