Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची पहुंचे, विश्वास रैली में होंगे शामिल
    झारखंड

    BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची पहुंचे, विश्वास रैली में होंगे शामिल

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. रांची एयरपोर्ट से जेपी नड्डा कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से पूर्व घोषित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए. जेपी नड्डा के रांची आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जेपी नड्डा के रांची पहुंचने के बाद भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है.बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज रांची के मोरहाबादी मैदान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा विश्वास रैली का आयोजन किया जा रहा है. इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं.

    झारखंड भाजपा की ओर से आयोजित रैली में 50 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है. रैली को लेकर कार्यकर्ताओं और लोगों का हुजुम मैदान में दिख रहा है. रैली स्थल के बाहर झारखंड की संस्कृति की झलक दिखाई दे रही है. तीर धनुष और पारंपरिक लिबास में पहुंचे कार्यकर्ता मैदान में अपना हुनर दिखा रहे है. बीजेपी के अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार रांची आए हैं.

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी लगातार जनजातीय समाज में अपनी पैठ बनाने की कोशिश करती रही है परंतु वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि राज्य की ज्यादातर जनजातीय सीटों पर अच्छा वोट पाकर भी वह पराजित हो गयी. ऐसे में राज्य की विधानसभा की ST रिजर्व 28 सीटों पर जनाधार को और बढ़ाना और उसका राजनीतिक लाभ लेना भाजपा का मुख्य लक्ष्य है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश में एक कंटेनर डिपो में लगी आग, 16 की मौत; 450 से अधिक लोग घायल
    Next Article रांची के 61 परीक्षा केंद्रों पर UPSC की PT परीक्षा आयोजित, 28500 परीक्षार्थी हुए शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.