Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Oct, 2025 ♦ 4:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के सड़क हादसे में मौ’त
    ट्रेंडिंग

    भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के सड़क हादसे में मौ’त

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाजपा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शनिवार तड़के एक दुखद घटना सामने आई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह (52) की हाजीपुर-छपरा फोरलेन पर सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा दिघवारा थाना क्षेत्र के निजामचक के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ।

    हादसे का विवरण

    मिली जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार सिंह सिवान से स्कूटी पर पटना लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वे सड़क किनारे गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, भोर में एक एंबुलेंस ड्राइवर ने सड़क किनारे गिरी स्कूटी देखी और 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर बॉडी की शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया।

    सिवान में कार्यक्रम में थे शामिल

    रंजीत सिवान जिले के निवासी थे और पटना के नेहरू नगर, बोरिंग रोड में रहते थे। शुक्रवार को वे सिवान में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का नामांकन भी था। देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे स्कूटी से पटना लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

    पुलिस जांच शुरू

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

    भाजपा में शोक की लहर

    रंजीत के निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक छा गया। प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें समर्पित और कर्मठ नेता बताते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। पार्टी ने उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

    किसानों के लिए थे समर्पित

    रंजीत लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़े थे और किसान मोर्चा में सक्रिय थे। वे किसानों के हितों के लिए हमेशा मुखर रहते थे और संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान उल्लेखनीय था।

    Also Read : सूरजमुखी के बीज सेहत और खूबसूरती का बड़ा खजाना… जानें इसके फायदे

    BJP Kisan Morcha state vice president Ranjit Kumar Singh died in a road accident. BJP Kisan Morcha Vice President Ranjit Kumar Singh dies in a road accident party mourns पार्टी में शोक भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह की सड़क हादसे में मौत भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के सड़क हादसे में मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसूरजमुखी के बीज सेहत और खूबसूरती का बड़ा खजाना… जानें इसके फायदे
    Next Article पाकुड़ में करोड़ों साल पुराने जीवाश्म मिले, वन विभाग ने शुरू किया संरक्षण का काम

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    संसद भवन के पास ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में लगी भीषण आ’ग, हड़कंप मचा

    October 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार चुनाव पर झारखंड पुलिस अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में सख्त निगरानी का निर्देश

    October 18, 2025
    बिहार

    BSP प्रत्याशी भान सिंह ने हाथी पर सवार होकर दाखिल किया नामांकन

    October 18, 2025
    Latest Posts

    कोयला साईडिंग के ट्रांसपोर्ट कर्मियों ने किया हड़ताल, मानदेय नहीं मिलने से हुए नाराज

    October 18, 2025

    हजारीबाग में “रेड रन मैराथन” : एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए युवाओं ने लगाई दौड़

    October 18, 2025

    IPL 2026 मिनी ऑक्शन विदेश में : दुबई, मस्कट या दोहा में 15-18 दिसंबर को होगा आयोजन

    October 18, 2025

    जमशेदपुर आम बगान में पटाखा दुकानों की जांच, अग्निशमन विभाग ने दिए सख्त निर्देश…

    October 18, 2025

    बागबेड़ा में नाबालिग के अपहरण से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    October 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.