Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी में जुटी भाजपा: सीता सोरेन
    झारखंड

    हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी में जुटी भाजपा: सीता सोरेन

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : बीते 4 सालों से केंद्र सरकार के द्वारा आजादी के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के निमित्त इस वर्ष भी आजादी के अमृत महोत्सव अवसर पर तीन दिवसीय हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे जोर सोर से तैयारी कर रही है। शुक्रवार को परिसदन में भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को देशभर में राष्ट्रभक्ति के त्यौहार के रूप में मान रही है। दुमका से रांची जाने के क्रम में मैं भी जगह-जगह पर रूक कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तैयारी का जायजा ले रही हूं। जामताड़ा में इस कार्यक्रम के संयोजक हरिमोहन मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को लेकर बेहतर तैयारी की जा रही है। सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड विधानसभा का चुनाव जल्द होने वाला है और इस बार भारतीय जनता पार्टी पूरे राज्य में सरकार बनाएगी। हम सभी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है पर हमारे कार्यकर्ता बूथ से लेकर जिला तक जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर वर्ग के लिए नकारा साबित हुई है। हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही झारखंड की वर्तमान सरकार लोगों को ठगने का काम कर रही है। महिला सम्मान की बात कह कर मईयांं योजना के तहत झारखंड की भोली भाली महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है। खेती-बाड़ी के इस मौसम में लाखों महिलाएं काम धाम छोड़कर लाइन में लगी हुई है। चुनाव के निमित्त हेमंत सरकार महिलाओं को सॉफ्ट टारगेट समझ कर उन्हें ठगने का काम कर रही है। महीने में एक हजार और साल में 12 हजार का लालच देकर वोट हासिल करने की यह नीति झारखंड के लोग अच्छी तरह समझ रहे हैं और इसका परिणाम भी उन्हें बहुत जल्दी दिखने लगेगा। इस मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जानकारी दी। बताया कि सभी मंडलों में लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी चल रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संयोजक हरिमोहन मिश्रा जी को बनाया गया है और उनके नेतृत्व में जिलेभर में यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहेगा । इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, मुरारी भूषण सिंह, नवनियुक्त जिला महामंत्री मितेश शाह,, कुणाल सिंह सहित दर्जनों की संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    आजादी का अमृत महोत्सव झारखंड चुनाव भाजपा राष्ट्रभक्ति. सीता सोरेन हर घर तिरंगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकारो लोकल सेल में कोयला उपलब्ध न होने पर ट्रांसपोर्टिंग ठप, भेदभाव का आरोप
    Next Article 10 अगस्त का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026
    क्राइम

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.