Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»समाहरणालय का घेराव करेगी भाजपा जिला कमेटी, जानिए क्या है मामला
    जामताड़ा

    समाहरणालय का घेराव करेगी भाजपा जिला कमेटी, जानिए क्या है मामला

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : चौकीदार बहाली को लेकर आयोजित हुई परीक्षा के बाद से ही नियुक्ति प्रक्रिया विवादों में दिखाई दे रही है. परीक्षार्थियों के साथ सामाजिक प्रतिनिधि और पार्टी नेता जिला प्रशासन के कार्यप्रणाली को दोषपूर्ण बताते हुए विरोध जाता रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुमित शरण,  सुकुमार सर्खेल, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, जिला प्रवक्ता आभा आर्य सहित अन्य ने सामूहिक रूप से प्रेस वार्ता का आयोजन कर चौकीदार नियुक्ति मामले को पारदर्शी तरीके से पूरा करने का मांग किया है.

    जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि जब से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से यहां के लोगों के रोजी रोजगार को लेकर एक षड्यंत्रकारी माहौल बनता दिखाई दे रहा है. सरकार के द्वारा लोगों को छलने का काम किया जा रहा है. चौकीदार नियुक्ति को लेकर बहाली की प्रक्रिया आरंभ हुई तो युवाओं में उत्साह था, कि रोजगार के साथ ग्रामीण सुरक्षा का दायित्व मिलेगा, परंतु इस नियुक्ति मामले में जिला प्रशासन की जो कार्य प्रणाली है वह शुरू से संदेहास्पद रही है. आठ सदस्यी टीम में शीर्ष के तीन सदस्यों ने प्रश्न पत्र बनाने के लिए मना करने के बाद भी सिर्फ पांच सदस्यों के द्वारा प्रश्न पत्र तैयार करवाया जाना, महज कुछ घंटे में परिणाम जारी कर देना, आपत्ति जताने के बाद भी कोई गलती नहीं करने की बात कह कर प्रशासन का पल्ला झाड़ लेना, यह सब इस नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करते हैं.

    जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज यहां युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है और हमारे जिले के दो-दो कद्दावर नेता, एक विधानसभा अध्यक्ष और दूसरे स्वास्थ्य मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने कहा कि जनहित के इस मुद्दे पर इन दोनों नेताओं को जनता के सामने आकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए. प्रशासन लोगों को विश्वास दिलाए कि इस नियुक्ति मामले में किसी प्रकार का घोटाला नहीं होगा और अभी तक जो कार्रवाई हुई है उसकी निष्पक्षता से जांच करें तथा बगैर किसी दबाव में आए हुए उचित परिणाम जारी करें, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी समाहरणालय घेराव करने से लेकर सड़क पर उतरने तक का काम करेगी.

    Also Read : चचेरे भाई ने शौच के बहाने उपेंद्र के साथ कर दिया ये काम

    Abha Arya appointment controversy appointment process BJP District President chowkidar appointment Chowkidar Recruitment demand for transparency District Administration Exam Dispute Kamlesh Mandal Kisan Morcha party leaders press conference Protest recruitment process social representatives Sukumar Sarkhel Sumit Sharan आभा आर्य कमलेश मंडल किसान मोर्चा चौकीदार नियुक्ति चौकीदार बहाली जिला प्रशासन नियुक्ति प्रक्रिया नियुक्ति विवाद परीक्षा विवाद पारदर्शिता की मांग पार्टी नेता प्रेस वार्ता बहाली प्रक्रिया भाजपा जिला अध्यक्ष विरोध प्रदर्शन सामाजिक प्रतिनिधि सुकुमार सर्खेल सुमित शरण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचचेरे भाई ने शौच के बहाने उपेंद्र के साथ कर दिया ये काम
    Next Article रांची के इस अस्पताल में अब होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट

    Related Posts

    क्राइम

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026
    झारखंड

    दनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026
    Latest Posts

    शराब पार्टी के दौरान चली गोली, युवक की मौ’त के बाद ASI समेत 3 हिरासत में

    June 17, 2026

    दनुआ घाटी में पांच गाड़ियों की जोरदार टक्कर, पाइप लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

    June 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव से पूर्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास, RSS के कार्यालय में फेंके पेट्रोल बम (VIDEO)

    June 17, 2026

    झारखंड के इन जिलों में आज बारिश के आसार, मौ’सम विभाग का येलो अलर्ट जारी

    June 17, 2026

    रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.