Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाजपा ने राज्य सरकार से की मांगः मयूराक्षी नदी पर बने पुल का नाम बाबा तिलका मांझी के नाम पर हो
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने राज्य सरकार से की मांगः मयूराक्षी नदी पर बने पुल का नाम बाबा तिलका मांझी के नाम पर हो

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह मयूराक्षी नदी पर बने पुल का नाम स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम योद्धा में एक बाबा तिलका मांझी के नाम पर करे. ऐसा करना ना सिर्फ पूरे संथाल परगना, झारखंड बल्कि देश के लिए गौरव का विषय होगा. प्रतुल ने कहा कि बाबा तिलका मांझी ने 1784 ई में ही आजादी का झंडा बुलंद किया था और तत्कालीन ब्रिटिश कमिश्नर अगस्टस क्लीवलैंड की गुलेल और तीर से मारकर हत्या कर उलगुलान की शुरुआत की थी. बाबा तिलका मांझी और उनके अनुयायियों ने जंगल से अनेक हफ्तों तक अंग्रेजों के छक्के छुड़ा कर रखे थे. बाद में धोखे से उन्हें पकड़ कर फांसी पर चढ़ा दिया गया. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ऐसा करना बाबा तिलका मांझी की शहादत के प्रति एक छोटी सी श्रद्धांजलि होगी.

    मुख्यमंत्री के खाते में कोई उपलब्धि नहीं है: प्रतुल शाहदेव

    प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि वह कब तक भाजपा के सरकार के समय शुरू की गई योजना का उद्घाटन कर जबरदस्ती श्रेय लेने की कोशिश करते रहेंगे? प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री एक भी योजना बताएं जो उनके सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई हो और जिसका उद्घाटन भी इन्होंने किया हो. प्रतुल ने कहा कि मयूराक्षी नदी पर बने पुल का टेंडर 1 सितंबर, 2017 को हुआ था और संवेदक ने कार्य आवंटन के बाद कार्य को 12 फरवरी 2018 को प्रारंभ भी कर दिया था. इसके अतिरिक्त पूल के पास के रोड के भी टेंडर को 22 अक्टूबर ,2019 को खोलकर कार्य संवेदक को आवंटित कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि इस सरकार का फोकस विकास पर रहा ही नहीं है. यह सिर्फ लूट और खसोट में लगी रही है. नहीं तो 4 वर्ष का समय काफी होता है किसी सरकार को अपनी योजना का प्रारंभ कर उसका उद्घाटन करने के लिए. लेकिन मुख्यमंत्री के खाते में ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है. प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यकाल देखते-देखते भाजपा के कार्यकाल की योजनाओं का ही उद्घाटन करते-करते समाप्त हो जाएगा. मौके पर अशोक बड़ाइक, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, मंत्री रोशनी खलखो उपस्थित थीं.

    ये भी पढ़ें: जेएसएससी परीक्षा में अनियमितता को लेकर भाजयुमो ने सीएम का पुतला फूंका

    झारखंड तिलका मांझी प्रतुल शाहदेव बाबा तिलका मांझी भाजपा मयूराक्षी नदी रांची हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJWACT 2023 : कोरिया ने थाईलैंड को 3-0 से हराया, थाईलैंड की चौथी हार
    Next Article इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व पटेल की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.