Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 8:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सुप्रियो भट्टाचार्य और अंतु तिर्की के व्हाट्सएप चैट पर भाजपा का हमला, राज्य को लूटने में झारखंड सरकार और झामुमो दोनों शामिल
    झारखंड

    सुप्रियो भट्टाचार्य और अंतु तिर्की के व्हाट्सएप चैट पर भाजपा का हमला, राज्य को लूटने में झारखंड सरकार और झामुमो दोनों शामिल

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2024Updated:April 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का हाथ जमीन दलालों के साथ है. उन्होंने कहा कि पीएमएलए कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों ने स्पष्ट कर दिया है कि झामुमो नेता अंतु तिर्की, सद्दाम हुसैन, अफसर अली समेत तमाम लोगों ने यह स्वीकार लिया है कि हेमंत सोरेन की 8.86 एकड़ जमीन के फर्जी कागजात को उन्हीं लोगों ने तैयार किया था. प्रतुल ने कहा की इन अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया है कि वे ट्रांसफर पोस्टिंग और जमीन के फर्जीवाड़ा का बहुत बड़ा रैकेट चलाते हैं. प्रतुल ने कहा जमीन लूट घोटाला अरबों रुपए का हो सकता है. झारखंड की ऐसी स्थिति हो गई है कि देखकर लगता है हर शाख पर भ्रष्टाचार बैठा है,अंजामें झारखंड क्या होगा? वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य और अंतू तिर्की के बीच का व्हाट्सएप चैट से बहुत चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. इस चैट से स्पष्ट है कि अंतु तिर्की जो जमीन के गोरखधंधे में लिप्त था,वह सुप्रियो भट्टाचार्य से डीसीएलआर, खूंटी के पद पर कार्यरत प्रवीण मुंडा की पोस्टिंग रांची में जिला लैंड एक्विजिशन अफसर के रूप में करने की पैरवी कर रहा था. दलालों को यह भी पता था की फाइल सीएम हाउस तक पहुंच गई. प्रतुल ने कहा कि सीएम हाउस के भीतर की बातें कैसे लीक हो गई और सुप्रियो भट्टाचार्य ने अंतु तिर्की के द्वारा इस बात को बताने पर एफआईआर क्यों नहीं किया? क्या यह ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट एवम गोपनीयता का उल्लंघन नहीं है? प्रतुल ने कहा कि दस्तावेजों से स्पष्ट है कि कमीशन लेकर अंतू तिर्की अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग कराता था. प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के तर्ज पर एक ‘ट्रांसफर पोस्टिंग मोर्चा’ भी खोल लेना चाहिए.

    प्रतुल ने कहा कि जमीन के गोरख धंधे से जुड़े दलाल तक फाइल की जानकारी पहुंचना दिखाता है कि या तो सीएमओ भी मिला हुआ था या फिर इन दलालों की सीएमओ तक पकड़ थी. प्रतुल ने कहा कि सुप्रियो भट्टाचार्य ने गलत बयानी करके हेमंत सोरेन का कई बार बचाव किया. नवीनतम बचाव था जब हेमंत सोरेन के दिल्ली वाले घर से 36 लाख रुपए बरामद किए गए थे. उस समय सुप्रियो ने कहा था कि यह पैसा ईडी ने प्लांट किया है. बाद में हेमंत ने उच्च न्यायालय में अपनी याचिका में स्पष्ट किया कि पैसा उन्हें पार्टी फंड से माता-पिता के इलाज के लिए मिला था. प्रतुल ने कहा कि अब आज सुप्रियो भट्टाचार्य को गलत बयानियों का दौर छोड़कर सच्चाई बतानी चाहिए।प्रतुल ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से जानना चाहा कि उनकी सरकार,पार्टी और जमीन दलाल एवम ट्रांसफर पोस्टिंग के रैकेट में लगे लोगों के बीच का रिश्ता क्या कहलाता है? प्रेस वार्ता में सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक एवं तारिक इमरान भी उपस्थित थे.

    अंतु तिर्की केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या जोहार लाइव बीजेपी व्हाट्सएप चैट हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleठेकेदार शक्ति सिंह हत्याकांड में संदीप थापा समेत 6 आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी
    Next Article सिंघानिया और रूंगटा की बढ़ी मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले के है आरोपी

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.