Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बिरसा मुंडा ह’त्या’कांड : पहचान छिपाने के लिए मारा था गार्ड को, 3 लाख नकद समेत अन्य सामान जब्त
    क्राइम

    बिरसा मुंडा ह’त्या’कांड : पहचान छिपाने के लिए मारा था गार्ड को, 3 लाख नकद समेत अन्य सामान जब्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 25, 2026Updated:April 25, 2026No Comments3 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गार्ड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या और दान पेटी से चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में देव कुमार उर्फ रचित कुमार, विकास महली और आयुष कुमार दत्ता शामिल हैं। तीनों आरोपी मंदिर के पास की बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से 3 लाख 977 रुपये नकद, हत्या में इस्तेमाल खून लगा पत्थर और चोरी में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया है।

    चोरी करते पकड़े जाने पर कर दी हत्या

    पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को जगन्नाथपुर मंदिर में तैनात सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुंडा की हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी थी। वारदात के बाद अपराधियों ने मंदिर की दान पेटी से नकदी भी निकाल ली थी। इस मामले में धुर्वा थाना कांड संख्या 88/26 के तहत धारा 103/311 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी मंदिर में चोरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुंडा ने उन्हें पहचान लिया। पकड़े जाने और पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

    एसएसपी के निर्देश पर बनी एसआईटी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की रकम, हत्या में प्रयुक्त पत्थर, घटना के समय पहने गए कपड़े, ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल किए गए लोहे के चार रॉड, टूटे हुए दो ताले और नया खरीदा गया कपड़ा व उसकी रसीद बरामद की गई।

    पहले भी कई मामलों में शामिल रहा आरोपी

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी देव कुमार उर्फ रचित कुमार पहले भी कई चोरी और आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ जगन्नाथपुर, पुंदाग, विधानसभा और धुर्वा थाना में कई केस दर्ज हैं। वहीं विकास महली के खिलाफ भी सुखदेव नगर थाना में आपराधिक मामला दर्ज है, जिसमें पोक्सो एक्ट की धारा भी शामिल है।

    मंदिर सुरक्षा पर भी बढ़ी चिंता

    इस घटना के बाद जगन्नाथपुर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। सीसीटीवी बढ़ाने, कंट्रोल रूम बनाने और रात्रि गश्त मजबूत करने की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : खूंटी में 5 लाख की अफीम जब्त, खरीद-बिक्री करते तीन तस्कर गिरफ्तार

    arrested accused Birsa munda Breaking news Crime news Criminal Case Jagannathpur Temple Jharkhand news police investigation ranchi Ranchi Police Security Guard Murder SIT team Temple Murder Case temple theft theft case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में 5 लाख की अफीम जब्त, खरीद-बिक्री करते तीन तस्कर गिरफ्तार
    Next Article डीसी की सख्ती से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, गायब मिले बीडीओ को शोकॉज, क्लर्क सस्पेंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.