Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार के भ्रष्ट नौकरशाह: अवैध रूप से वसूली करते दारोगा समेत चार लोग गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के भ्रष्ट नौकरशाह: अवैध रूप से वसूली करते दारोगा समेत चार लोग गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    कटिहार: जब नौकशाह ही चोर बन जाये तो आम जनता किसपे विश्वास करें! जनता की हिफाजत की कसमे खाने वाले नौकरशाह ही भ्रष्ट हो जाये तो जनता की हिफाजत कौन करेगा? ऐसी ही एक घटना कहिटार से भ्रष्ट नौकरशाह की आई है।

    जिले की पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहनों से अवैध वसूली कर रहे एक एसआई सहित तीन दलालों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने की है। एसएच-77 पर ट्रकों से वसूली करते एसआई संजीव कुमार पासवान समेत तीन दलालों को गिरफ्तार कर कुरसेला थाना के हाजत में रखा गया है। आरोपित दारोगा पोठिया ओपी में पदस्थापित था।

    जानकारी के मुताबिक, सोमवार की अहले सुबह दारोगा संजीव पासवान और तीन दलालों के ट्रकों से जबरन वसूली करने की सूचना एसपी विकास कुमार को मिली। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को मौके पर भेजा और एसआई सहित तीन दलालों को वसूली करते रंगेहाथों पकड़ा। एसपी के निर्देश पर गिरफ्तार एसआई के आवास पर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी की।

    इधर, एसपी कुरसेला थाने में आरोपित एसआई और दलालों से खुद पूछताछ कर रहे हैं। एसपी विकास कुमार ने कहा कि वसूली के आरोप में एसआई और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। सभी को जेल भेजा जायेगा। कटिहार जिले में किसी एसआई की गिरफ्तारी की यह पहली घटना है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद वसूली में मस्त रहनेवाले पुलिस पदाधिकारियों और जवानों में हडकंप मचा हुआ है।

    #Bihar News #Crime news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंस्टाग्राम के जरिये ठगी का मामला: तीन साइबर अपराधी गिरफतार
    Next Article प्रो कबड्डी लीग: रोमांचक मुकाबले में पटना की शानदार जीत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.