Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 11:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के विरोध में आरजेडी का बिहार बंद, भैंस लेकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, कई जिलों में रोकी ट्रेन
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के विरोध में आरजेडी का बिहार बंद, भैंस लेकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, कई जिलों में रोकी ट्रेन

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने शनिवार को बिहार बंद का एलान किया है। राज्य में सुबह से ही बंद का असर दिखना शुरू हो गया है। महागठबंधन के सहयोगी दलों ने भी आरजेडी के बंद का समर्थन किया है। बंद के दौरान उपद्रव की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयार की गई है।
    इससे पहले बंद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को आरजेडी की ओर से पटना समेत सभी जिलों, प्रखंडों एवं कस्बों में मशाल जुलूस निकाले गए। बंद को लेकर आरजेडी नेता व बिहार विधानसभ में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी है। अगर उसने आरजेडी समर्थकों को नुकसान पहुंचाया तो अंजाम बुरा होगा।
    बिहार के हाजीपुर में आरजेडी कार्यकर्ता नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद समर्थकों ने हाजीपुर मुज्जफ्फरपुर एनएच-22 को भगवानपुर में बंद करा दिया है। आरजेडी कार्यकर्ता भैंसो के साथ नेशनल हाईवे पर आ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने भैंसों के ऊपर पोस्टर टांग रखी है, जिस पर लिखा है ‘काला कानून नहीं चलेगा. मैं भारतीय हूं।’ नेशनल हाई वे पर कई जगहों पर टायर जला दिया गया है।
    तेजस्वी यादव ने खुद को गांधीवादी बताते हुए बंद के शांतिपूर्ण रहने का दावा किया है। उन्होंने प्रशासन को चेताया है कि हमें शांतिपूर्ण विरोध करना है, फिर भी पुलिस ने अगर बल प्रयोग किया या आरजेडी समर्थकों को नुकसान पहुंचाया तो अंजाम बुरा होगा।
    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का सबको अधिकार है। सत्ता में बैठे लोगों को तय करना है कि वे कैसे प्रबंध करते हैं। तेजस्वी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून असंवैधानिक और मानवता के खिलाफ है। इसने भारतीय जनता पार्टी के विभाजनकारी चरित्र को उजागर किया है।

    बिहार में नहीं लागू होगा एनआरसी लागू: नीतीश कुमार
    असम की तर्ज पर पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) लागू कराने की तैयारी कर रही केंद्र सरकार में भाजपा के सहयोगी दल भी इससे सहमत नहीं हैं। कई मुद्दों पर केंद्र सरकार से अलग रुख दिखा चुकी जदयू भी शुक्रवार को एनआरसी का विरोध करने वालों की सूची में शामिल हो गई। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतिश कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह अपने यहां एनआरसी को लागू नहीं कराएंगे।
    बिल्कुल लागू नहीं होगा। उन्होंने यह बात इंडिया रोड कांग्रेस के 80वें वार्षिक सत्र से बाहर निकलने के बाद अपने वाहन की तरफ जाते समय कही। नीतिश कुमार एनडीए के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पूरे देश में तनाव और प्रदर्शनों का कारण बन रही एनआरसी को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।

    #Online news Bihar Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक जुलाई 1987 से पहले जन्मे सभी कानूनन भारतीय नागरिक हैं, सीएए पर सरकार ने मांगे सुझाव
    Next Article रांची की निर्भया को मिला इंसाफ, आरोपी राहुल को सुनायी गयी फांसी की सजा

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    तेजस्वी के ‘पॉकेटमार’ बयान पर NDA का पलटवार, ‘मेरा बाप चारा चोर’ के पोस्टर लगे

    June 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    भरौली-बक्सर पुल पर बड़ा हादसा, गंगा में जा गिरी स्कॉर्पियो

    June 21, 2025
    बिहार

    महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, गांव में दहशत

    June 21, 2025
    Latest Posts

    जयनगर-राऊरकेला एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई चोरी

    June 21, 2025

    तेजस्वी के ‘पॉकेटमार’ बयान पर NDA का पलटवार, ‘मेरा बाप चारा चोर’ के पोस्टर लगे

    June 21, 2025

    भरौली-बक्सर पुल पर बड़ा हादसा, गंगा में जा गिरी स्कॉर्पियो

    June 21, 2025

    रांची के दो बड़े विश्वविद्यालयों में कुलपति के बिना भी काम चलता रहेगा

    June 21, 2025

    महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, गांव में दहशत

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.