Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»बिहार पुलिस और यूपी STF ने कुख्यात अपराधी डबलू यादव को किया ढेर, 50 हजार का था इनामी
    क्राइम

    बिहार पुलिस और यूपी STF ने कुख्यात अपराधी डबलू यादव को किया ढेर, 50 हजार का था इनामी

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2025Updated:July 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सोमवार को एक बड़ी पुलिस कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी और कुख्यात अपराधी डबलू यादव को मार गिराया। यह संयुक्त ऑपरेशन यूपी STF और बिहार पुलिस की संयुक्त की टीमों द्वारा अंजाम दिया गया।मुठभेड़ पिलखुवा थाना क्षेत्र में हुई थी। मृतक डबलू यादव बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव का निवासी था और उस पर हत्या, लूट, रंगदारी जैसे कई गंभीर मामलों में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार इनफार्मेशन मिली थी कि डबलू यादव अपने गैंग के साथ हापुड़ में छिपा हुआ है और किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर यूपी STF और बिहार पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। खुद को घिरा देख डबलू यादव ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह मारा गया।

    हजार

    यूपी STF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन अत्यंत जोखिम भरा और संवेदनशील था, लेकिन रणनीतिक तरीके से इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। मौके से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। डबलू यादव की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी पहचान बेगूसराय पुलिस ने की है।

    बिहार पुलिस के अनुसार डबलू यादव का आपराधिक इतिहास बेहद खतरनाक था। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी और अवैध हथियार रखने जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार था और कई बार छापेमारी के बावजूद बच निकलता था। इस एनकाउंटर से बिहार और उत्तर प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस अब डबलू यादव के उन साथियों की तलाश में जुट गई है, जो घटना के दौरान मौके से फरार हो गए।

    Also Read : झारखंड में भारी बारिश का कहर जारी, आठ जिलों में येलो अलर्ट

    000 on his head Bihar Crime News Bihar news Bihar police Bihar Police and UP STF killed notorious criminal Dabloo Yadav with a bounty of Rs 50 bihar up news Notorious criminal Dabloo Yadav with a bounty of 50 thousand killed in police encounter UP STF पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी डबलू यादव ढेर बिहार पुलिस और यूपी STF ने 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी डबलू यादव को किया ढेर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में भारी बारिश का कहर जारी, आठ जिलों में येलो अलर्ट
    Next Article रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को दिया था धमकी, धनबाद का पाल गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.