Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Sep, 2025 ♦ 8:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : बढ़े बिजली दर से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, राज्य सरकार देगी 13 हजार 114 करोड़ की सब्सिडी
    बिहार

    बिहार : बढ़े बिजली दर से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, राज्य सरकार देगी 13 हजार 114 करोड़ की सब्सिडी

    Team JoharBy Team JoharMarch 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। बिहार सरकार ने राज्य में बढ़ी बिजली की दरों से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। बिहार विधानसभा में शुक्रवार को राज्य सरकार ने साफ कर दिया कि बढ़ी बिजली की दरों का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा। राज्य सरकार खुद ही बढ़े बिजली दर का बोझ उठाएगी। इसके लिए 13114 करोड़ की सब्सिडी जारी की गई है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में जानकारी दी है कि पहले बिजली सब्सिडी में 8895 करोड़ रुपये दिए जाते थे। 2023-24 के लिए सब्सिडी के रूप में 13114 करोड़ की राशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के हंगामे के बाद इसका ऐलान किया। साथ ही कहा कि सभी को इस फैसले का स्वागत करना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ी हुई दरें एक अप्रैल से ही लागू होनी थी। इसलिए हमने आज ही सब्सिडी देने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र से भी महंगी बिजली बिहार को मिल रही है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि सभी राज्यों को एक ही रेट पर बिजली उपलब्ध करवाई जाए।

    ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने विस में बताया कि लगातार चार सालों से बिजली दलों में कोई वृद्धि नहीं गई थी। पांचवें साल विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली वृद्धि का फैसला दिया था। अभी बिजली कंपनियों को केंद्र सरकार चलाती है। जब हम चलाते थे तो कभी कोयला नहीं मिलता था, कभी रेल नहीं मिलता था। फिर हम लोगों ने केंद्र को ही कंपनी चलाने की अनुमति दी है। हम उससे बिजली खरीदते हैं।

    केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा कि अब जब ‘एक देश एक टैक्स’ लगता है तो फिर ‘एक देश एक टैरिफ रेट’ क्यों नहीं लिया जा रहा है। बिहार को सबसे ज्यादा दर पर बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी लोग हल्ला कर रहे थे कि सरकार ने बिजली की दरों में वृद्धि कर दी लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने एक साथ 13 हजार करोड़ की सब्सिडी देने का फैसला लिया है। यह बहुत बड़ा निर्णय है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की हुई गवाही
    Next Article रांची के बाद देवघर में होगा जी-20 शिखर सम्मेलन, मैहर गार्डन व जसीडीह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में होंगे इवेंट

    Related Posts

    बिहार

    NIA की टीम ने बिहार के कटिहार से एक को दबोचा, पुलवामा कनेक्शन का है शक

    September 8, 2025
    ट्रेंडिंग

    आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा, CM ने किया ऐलान

    September 8, 2025
    बिहार

    बिहार के इस नदी पर 814 करोड़ की लागत से बनेगा हाई-लेवल पुल, CM नीतीश करेंगे शिलान्यास

    September 8, 2025
    Latest Posts

    सिदगोड़ा में विवाहिता की मौ’त, परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप …

    September 8, 2025

    टाटा-चक्रधरपुर मेमू ट्रेन की चपेट में आया युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौ’त…

    September 8, 2025

    मानगो में होगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी हरी झंडी…

    September 8, 2025

    दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को लेकर रांची नगर निगम ने तेज की तैयारी

    September 8, 2025

    सूर्या हांसदा एनका’उंटर की जांच CBI से कराने की मांग, आदिवासी संगठनों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    September 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.