Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : सीवान में चार और महिला कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या 51
    बिहार

    बिहार : सीवान में चार और महिला कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या 51

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2020Updated:April 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड की चार और महिलाओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने आज यहां सीवान की चार महिलाओं के कारोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की और बताया कि ये सभी रघुनाथपुर प्रखंड की रहने वाली है। इनमें से एक की उम्र 26 साल, दूसरी की 12 वर्ष, तीसरी की 18 और चौथी महिला की 29 वर्ष है।

    श्री कुमार ने बताया कि इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं हैं और ये सभी रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार पंचायत में ही रहती हैं। ये सभी संक्रमित रघुनाथ प्रखंड निवासी उस युवक के परिवार की ही सदस्य बताई जाती हैं, जिसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि 03 अप्रैल को हुई थी। वह 21 मार्च को खाड़ी देश ओमान से भारत आया था। इन चार महिलाओं के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है।

    प्रधान सचिव ने बताया कि इससे पूर्व कल देर शाम आई जांच रिपोर्ट में नवादा के एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। वैसे, प्रारंभिक रिपोर्ट में इस व्यक्ति के दिल्ली से नवादा आने के बारे में पता चला है। लेकिन, वह अभी तक कितने लोगों के संपर्क में आया है, इसका पता लगाया जा रहा है।

    वहीं, सीवान जिला प्रशासन ने बताया कि पंजवार पंचायत के तीन किलोमीटर क्षेत्र के सील करने के बाद कल यहां के 100 लोगों को जिले के अलग-अलग होटलों में बनाए क्वारंटाइन केंद्र में भेजा गया। साथ ही कुल 22 लोगों के स्वाब सैंपल कल जांच के लिए पटना भेजा गया था। इससे पूर्व बुधवार को रघुनाथपुर प्रखंड के चार और लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। इनमें एक प्रखंड के पहले संक्रमित युवकी मां, पत्नी, चचेरे भाई और बहन शामिल हैं।

    उल्लेखनीय है कि राज्य में 43 संक्रमितों में से 15 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इनमे मुंगेर की एक महिला, बच्चा और युवक, पटना के निजी अस्पताल की नर्स और वार्ड ब्वॉय, पटना के दीघा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला, पटना सिटी के बटाऊकुआं और फुलवारीशरीफ के बवनपुरा के एक-एक युवक, खाड़ी देश से लौटे सीवान के चार युवक, सहरसा के दो युवक और बेगूसराय के एक युवक शामिल हैं।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में कोरोना से मौत का पहला मामला आया सामने, पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद देर रात हुई मौत
    Next Article कोरोना का कहर : भारत में अब तक 166 की मौत, 5734 संक्रमित

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होंगे, यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    June 18, 2025
    बिहार

    पटना में नये SSP कार्तिकेय के शर्मा कल संभालेंगे पदभार

    June 18, 2025
    बिहार

    तेजस्वी यादव का आरोप, कहा- CM नीतीश के बेटे को राजनीति में आने से रोकने की साजिश

    June 18, 2025
    Latest Posts

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025

    मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होंगे, यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    June 18, 2025

    हड्डियों और जोड़ों को मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

    June 18, 2025

    पटना में नये SSP कार्तिकेय के शर्मा कल संभालेंगे पदभार

    June 18, 2025

    तेजस्वी यादव का आरोप, कहा- CM नीतीश के बेटे को राजनीति में आने से रोकने की साजिश

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.