Patna : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश कुमार पांडेय ने पत्र जारी किया।
निष्कासित नेताओं की सूची
- राजेश रंजन (बिहार प्रदेश संगठन प्रभारी)
- रितेश कुमार उर्फ चुनु शर्मा (राष्ट्रीय सचिव)
- श्रवण भूईयां (राष्ट्रीय सचिव)
- नंदलाल मांझी (राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता)
- चंदन ठाकुर (प्रदेश महासचिव)
- शैलेन्द्र मिश्रा (प्रदेश प्रवक्ता)
- शिव कुमार राम (सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष)
- राजेंद्र यादव (पूर्णिया जिलाध्यक्ष)
- बैजु यादव (मुजफ्फरपुर कार्यकारी जिलाध्यक्ष)
- मंजू सरदार
- बीके सिंह
कारण : अनुशासनहीनता
पत्र में कहा गया है कि ये नेता पार्टी नीतियों और अनुशासन के खिलाफ काम कर रहे थे। इसलिए इन्हें सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया।
चुनाव से पहले सख्ती
चुनाव से ठीक पहले यह कदम पार्टी में अनुशासन कायम करने की दिशा में बड़ा माना जा रहा है। निष्कासित नेताओं में कई पुराने और सक्रिय सदस्य शामिल हैं। पार्टी ने साफ कहा – गुटबाजी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।

Also Read : छठ पूजा पर रांची रेलमंडल की बड़ी तैयारी, 20 स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित
Also Read : प्रभास के बर्थडे पर ‘स्पिरिट’ से बड़ा सरप्राइज… जानिए क्या
Also Read : गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 153 अंक और निफ्टी 51 अंक नीचे

