Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लातेहार : भाजपा नेता राजेंद्र साहू की हत्या में बड़ा खुलासा, पैसों के लेनदेन को लेकर उग्रवादियों ने मारी थी गोली, चार गिरफ्तार
    झारखंड

    लातेहार : भाजपा नेता राजेंद्र साहू की हत्या में बड़ा खुलासा, पैसों के लेनदेन को लेकर उग्रवादियों ने मारी थी गोली, चार गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार। लातेहार के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष और कोयला व्यवसाई भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद साहू हत्याकांड का खुलासा शनिवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दोनों शूटर समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों में गढ़वा जिले के रहने वाले शूटर जितेंद्र विश्वकर्मा और शिवपूजन सिंह तथा हत्याकांड की घटना की योजना बनाने में शामिल गढ़वा निवासी अश्विनी कुमार सिंह और बालूमाथ निवासी कुलदीप गंझु शामिल है। पुलिस ने इनके पास से चार पिस्टल 30 जिंदा गोली समेत कई अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

    शनिवार को प्रेस वार्ता में लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर राजेंद्र साहू का कुछ विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर टीएसपीसी के जोनल कमांडर आक्रमण गंझू के कहने पर राजेंद्र साहू टीएसपीसी संगठन से जुड़े जितेंद्र विश्वकर्मा और शिवपूजन सिंह ने राजेंद्र साहू का रेकी करना आरंभ किया। जितेंद्र और शिवपूजन शूटर भी थे। इस पूरी योजना में अश्विनी कुमार सिंह और कुलदीप भी उनके साथ शामिल था।

    12 अगस्त को दोनों शूटर राजेंद्र साहू के बालूमाथ स्थित निजी कार्यालय के पास जाकर रेकी कर रहे थे। राजेंद्र साहू की नजर इन पर पड़ी तो दोनों शूटर बाइक से भागने लगे। राजेंद्र साहू ने अपने स्कूटी पर बैठकर दोनों का पीछा करते हुए चले गए थे। इसी दौरान मौका देखकर शूटरों ने राजेंद्र साहू को चार गोली मार दी थी।

    एसपी ने बताया कि इस काम के लिए शूटर को आक्रमण के द्वारा 50 हजार भी दिए गए थे। उन्होंने कहा कि छानबीन में पुलिस को कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त हुई है। इसके आधार पर पुलिस आगे की छानबीन कर रही है। एसपी ने बताया कि हत्या कांड के उद्भेदन में बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ,थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, थाना प्रभारी शुभम कुमार, मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ,बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह, सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, कुबेर कुमार ,धीरज कुमार ,कैलाश बाड़ा, धर्मेंद्र कुमार महतो, राजकुमार तिग्गा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट में होने वाले खर्च का विधि विभाग ने किया निर्धारण
    Next Article रांची : लाइन टैंक तालाब के पास दिनदहाड़े दो लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.