Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 4:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»रेलवे में जनरल कोच के यात्रियों को दी बड़ी सौगात, अब 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन, 51 स्टेशनों पर शुरू
    देश

    रेलवे में जनरल कोच के यात्रियों को दी बड़ी सौगात, अब 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन, 51 स्टेशनों पर शुरू

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्‍ली : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार को कई अहम घोषणाएं की हैं। नए फैसले के तहत अब जनरल कोच के यात्रियों के लिए किफायती भोजन और पैकेज्ड पानी उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, इन भोजन परोसने वाले काउंटरों को जनरल डिब्बों के अनुरूप प्लेटफार्मों पर रखा जाएगा।

    भोजन को दो श्रेणियों में बांटा गया है। टाइप वन में 20 रुपये की कीमत में सूखे ‘आलू’ और अचार के साथ सात ‘पूरियां’ शामिल हैं। टाइप दो भोजन की कीमत 50 रुपये होगी और यात्रियों को चावल, राजमा, छोले, खिचड़ी, कुल्चे, भटूरे, पाव-भाजी और मसाला डोसा परोसा जाएगा।

    काउंटरों का स्थान रेलवे जोन तय करेंगे

    रेलवे बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को जनरल सिटिंग कोचों के पास प्लेटफॉर्म पर रखे जाने वाले काउंटरों के माध्यम से किफायती भोजन और किफायती पैकेज्ड पेयजल का प्रावधान करने के निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है, ‘भोजन की आपूर्ति आईआरसीटीसी की रसोई इकाइयों से की जानी है। इन काउंटरों का स्थान रेलवे जोन द्वारा तय किया जाना है।’

    नई सुविधा अब तक 51 स्टेशनों पर लागू

    प्लेटफार्मों पर इस खास काउंटर का प्रावधान छह महीने की अवधि के लिए प्रायोगिक आधार पर किया गया है। अब तक, यह प्रावधान 51 स्टेशनों पर लागू किया गया है और गुरुवार से यह 13 और स्टेशनों पर उपलब्ध होगा। अधिकारियों ने बताया कि इन काउंटरों पर 200 एमएल के पीने के पानी के गिलास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि इसे यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किया गया है, खासकर इन कोचों में जहां अक्सर भीड़भाड़ रहती है।

    क्या हैं जीएस कोच?

    जीएस कोच सामान्य सीटिंग कोच कहलाते हैं। यह द्वितीय श्रेणी का अनारक्षित कोच है। आम तौर पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों सहित प्रत्येक ट्रेन में कम से कम दो जीएस कोच होते हैं, एक लोकोमोटिव के पास और एक ट्रेन के अंत में।

    available big gift general coach meal passengers Railway started at 51 stations train जनरल कोच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले वीडियो अब नहीं कर पाएंगे शेयर, केंद्र सरकार ने लगाई रोक
    Next Article रांची : अलग-अलग इलाके से दो शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    1 अगस्त 2025 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

    July 31, 2025
    ट्रेंडिंग

    मालेगांव विस्फोट मामला : NIA कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित सहित सभी आरोपियों को किया बरी

    July 31, 2025
    कारोबार

    शेयर बाजार में भारी गिरावट, ट्रंप के टैरिफ से बढ़ी अनिश्चितता

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.