Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Big Breaking : हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी को दिया बड़ा तोहफा, कांग्रेस को राज्‍यसभा सीट देने पर राजी
    जोहार ब्रेकिंग

    Big Breaking : हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी को दिया बड़ा तोहफा, कांग्रेस को राज्‍यसभा सीट देने पर राजी

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कांग्रेस को राज्‍यसभा सीट देने पर हेमंत सोरेन राजी हो गए हैं। समाचार एजेंसी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को राज्यसभा सीट देने पर सकारात्‍मक रुख दिखाया है। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात के क्रम में राज्य के वर्तमान हालात और राज्यसभा चुनावों में राजनीतिक स्थिति पर करीब एक घंटे तक चर्चा की। कांग्रेस की राज्य से राज्यसभा सीट की मांग पर उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा। झामुमो और कांग्रेस एक साथ मिलकर रविवार को उम्‍मीदवार के नाम की घोषणा करेंगे।

    इससे पहले यह खबर आ रही थी कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी को लेकर आखिरी निर्णय दिल्‍ली में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के दरबार में होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने ने तय किया था कि किसी भी उम्‍मीदवार के नाम पर मुहर सोनिया गांधी की सहमति के बाद ही लगेगा। बता दें कि कांग्रेस ने राज्यसभा सीट को लेकर पहले ही कई तर्कों के साथ अपनी दावेदारी पेश कर दी थी। लेकिन बाद में हेमंत सोरेन की अगुआई वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्‍यसभा सीट पर दावा करना शुरू कर दिया था।

    बीते दिन झामुमो ने कांग्रेस के रूख पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि राज्‍यसभा सीट आंख दिखाकर न मांगें। इसके लिए याचना करें। बहरहाल, झारखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए झामुमो अपने स्‍टैंड से पीछे हटता हुआ दिख रहा है। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने अब कांग्रेस को एक राज्‍यसभा सीट देने का मन बना लिया है। रविवार को ही उम्‍मीदवार के नाम का एलान होगा।

    इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शनिवार को एक बार फिर दोहराया कि झामुमो के समर्थन से कांग्रेस का उम्‍मीदवार ही राज्‍यसभा चुनाव लड़ेगा। इस बीच झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की सहायता से झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार की जांच हो रही है तो हो, लेकिन उसका दुष्प्रचार करना ठीक नहीं है। जेएमएम ऐसे कृत्‍यों का विरोध कर रही है, जरूरत पड़ने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमकाः मतगणना की ट्रेनिंग कर लौट रहे शिक्षक समेत तीन लोगों पर आकाशीय बिजली गिरी
    Next Article उत्तर प्रदेश : कर्नाटक से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन ट्रक से टकराया, 6 मरे, 10 घायल

    Related Posts

    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.