Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Sep, 2025 ♦ 1:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Big Breaking : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से पांच श्रद्धालुओं की मौत, हजारों लोग फंसे
    जोहार ब्रेकिंग

    Big Breaking : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से पांच श्रद्धालुओं की मौत, हजारों लोग फंसे

    Team JoharBy Team JoharJuly 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जम्मू/श्रीनगर। भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी के बीच अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बाढ़ आ गई। तेज बहाव के साथ आया पानी लंगर और 25 टेंट बहा ले गया। इसमें कई यात्रियों के बहने की सूचना है। रेस्क्यू दल ने पांच शव निकाल लिए हैं। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ी तमाम एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं।
    गुफा के ठीक सामने लगे टेंट से लोगों को फौरन पहाड़ की ढलान तक सुरक्षित पहुंचाया गया।बताया जा रहा है कि शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने से पवित्र अमरनाथ गुफा के ऊपर बाईं ओर से अचानक तेज बहाव के साथ पानी आ गया। उस दौरान बारिश की फुहार के बीच हजारों यात्री गुफा के ठीक सामने अपने टेंट में थे।

    कुछ यात्री रेनकोट पहने बाहर भी खड़े थे। बाढ़ का पानी गुफा के सामने समतल मैदान के बीच से बहने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पानी का तेज बहाव दो लंगर और 25 यात्री टेंट को चपेट में ले चुका था। यात्रियों में भगदड़ मच गई। आपदा प्रबंधन दलों ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया।

    बाढ़ से बचने के लिए यात्री टेंट छोड़ पहाड़ की ढलान पर चढ़ गए। कश्मीर जोन पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ से दो लोगों की मौत हो गई है। तमाम एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

    श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने सभी भक्तों से संयम रखने को कहा है। बोर्ड ने कहा है कि जिस स्थान पर भी यात्री हैं वह सुरक्षित जगह पर रुकें। सेना, एनडीआरएफ समेत सभी अर्धसैनिक बल रेस्क्यू कर रहे हैं। सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जागएा। डर का माहौल न बनाए और सतर्क रहें।

    गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अमरनाथ गुफा में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बारे में जानकारी ली। शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअर्द्धनिर्मित मकान से युवती का शव बरामद, शव को जलाया, हत्या की आशंका
    Next Article राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, देखे लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    PLFI ने दी NTPC, CCL, BGR समेत कई कंपनियों को खुली धमकी, काम बंद करने का फरमान जारी

    September 21, 2025
    देश

    पुंछ में सेना को बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में ग्रेनेड और हथियार बरामद

    September 21, 2025
    दिल्ली की खबरें

    दिल्ली से बिहार के लिए रेलवे की खास तैयारी : त्योहारों में घर लौटना होगा आसान

    September 21, 2025
    Latest Posts

    PLFI ने दी NTPC, CCL, BGR समेत कई कंपनियों को खुली धमकी, काम बंद करने का फरमान जारी

    September 21, 2025

    रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो की मौ’त, कई जख्मी

    September 21, 2025

    लोहरदगा में जंगली हाथियों का तांडव, कई घर तोड़े, बुजुर्ग को कुचलकर मा’र डाला

    September 21, 2025

    साउथ के दिग्गज एक्टर मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, PM ने दी बधाई

    September 21, 2025

    पुंछ में सेना को बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में ग्रेनेड और हथियार बरामद

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.