Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Big Breaking : राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, जानें मतदान व मतगणना की तारीख
    जोहार ब्रेकिंग

    Big Breaking : राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, जानें मतदान व मतगणना की तारीख

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2023Updated:October 9, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया. चुनाव की तारीखों का एलान भारतीय चुनाव आयोग ने आज 9 अक्टूबर को कर दिया है. मिजोरम में सात नवंबर को मतदान होगा. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 व 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, एमपी में 17 नवंबर व तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान की तारीखों का एलान हुआ है. वहीं, पांचों राज्यों में एक साथ 3 दिसंबर को मतगणना होगी. बता दें कि मध्य प्रदेश की 230, राजस्थान की 200, तेलंगाना की 119, छत्तीसगढ़ की 90 और मिजोरम की 40 कुल 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा हुई है.

    किस विधानसभा का कब खत्म हो रहा कार्यकाल 

    40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है, जबकि 90 सदस्यों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल जनवरी में खत्म हो जाएगा. 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा, 200 सदस्यों वाली राजस्थान विधानसभा और 119 सदस्यों वाली तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल भी जनवरी में ही खत्म हो रहा है. चुनाव आयोग पिछले दो महीनों से लगातार इन पांचों राज्यों का दौरा कर रहा था, ताकि चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया जा सके.

    कहां, किसके बीच होगा मुकाबला 

    राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की बात करें, तो यहां पर कांग्रेस बनाम बीजेपी ही देखने को मिलने वाला है. इसके अलावा कुछ सीटों पर बीएसपी और अन्य दलों का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है. मध्य प्रदेश में भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहने वाली है. छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस बनाम बीजेपी की लड़ाई है. तेलंगाना में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, यहां बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर है. मिजोरम में कांग्रेस का मुकाबला मिजो नेशनल फ्रंट और जोराम पीपुल्स मूवमेंट से होने वाला है.

    लोकसभा चुनाव का सेमिफाइनल

    बता दें कि देश में 2024 में लोकसभा चुनाव होना है. इन चुनाव से पहले पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. इनमें से तीन राज्य ऐसे हैं, जो हिंदी बेल्ट से आते हैं. इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं. इसके अलावा दक्षिण भारत के तेलंगाना में भी चुनावी टक्कर देखने को मिलने वाली है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत के मिजोरम को भी चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि ये पूर्वी भारत में वोटर्स की पसंद को बताएगा.

    assembly elections Bjp Chhattisgarh Congress Election Bugle Election Commission of India Madhya Pradesh new delhi Politics Rajasthan Telangana and Mizoram Voters कांग्रेस चुनावी बिगुल छत्तीसगढ़ तेलंगाना व मिजोरम नई दिल्ली भाजपा भारतीय चुनाव आयोग मध्य प्रदेश राजनीति राजस्थान विधानसभा चुनाव वोटर्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
    Next Article NCP नेता कमलेश सिंह ने दी सरकार को चेतावनी, बालू घाट की नीलामी नहीं हुई तो होगा आंदोलन

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    Latest Posts

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.