Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Nov, 2025 ♦ 9:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नशे के सौदागरों के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा व मादक पदार्थ बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    नशे के सौदागरों के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा व मादक पदार्थ बरामद

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची/चतरा। चतरा जिले में सक्रिय नशे के सौदागरों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने किशुनपुर और पनसलवा इलाके में विशेष छापामारी अभियान चलाकर गैर कानूनी तरीके से दुकानों में स्टॉक किए गए भारी मात्रा में गांजा और उस में प्रयुक्त सिगरेट व प्लास्टिक का पाइप बरामद किया है। उक्त जानकारी सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने दी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा को लगातार सूचना मिल रही थी थी शहर के विभिन्न इलाकों में गुमटी व अन्य छोटे दुकानों में गलत तरीके से नशे के सामानों को स्टॉक कर नशे के आगोश में आ चुके नशेड़ीयों के बीच भारी रकम वसूल कर कालाबाजारी की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ व थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने संयुक्त टीम का गठन कर इलाकों में छापामारी की। अभियान के दौरान किशुनपुर स्थित न्यू पेट्रोल पंप के पास स्थित प्रीतम यादव के गुमटी में छापामारी कर भारी मात्रा में गांजा व अन्य मादक पदार्थ बरामद किया गया। साथ ही मौके से गांजा भरकर मादक पदार्थ पीने वाला डिएबी कम्पनी का प्लास्टिक का 448 सौ पाइप, 110 पीस गांजा भरा हुआ सिगरेट, 18 पुड़िया छोटा पॉलिथीन में पैक गांजा, प्लास्टिक के डिब्बे में पैक 800 ग्राम अवैध गांजा, 300 पीस नशीला पदार्थ सेवन में प्रयुक्त प्लास्टिक पेपर का उपकरण, एच-10 कंपनी का 11 डब्बा में पैक 25 पैकेट सिगरेट, प्लास्टिक का डब्बा में पैक 53 पीस चिलम व गुमटी के बगल में स्थित तस्कर के घर की बाउंड्री से आठ पीस झाड़ीदार गांजा का पौधा बरामद किया गया है। बरामद गांजा व मादक पदार्थों का बाजार मूल्य लाखों में है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में दुकानदार सह तस्कर प्रीतम यादव को गिरफ्तार कर नशा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि अभियान में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक रूपेश कुमार, अनिल कुमार, विवेक कुमार व सहायक अवर निरीक्षक दुखीराम महतो के अलावे जिला बल के जवान शामिल थे।

    Crime news Jharkhand news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशादी में पैसों की कमी के लिए रची थी राहुल अपहरण को साजिश, हत्या मामले में फरार दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
    Next Article मंत्री चेतन चौहान का कोरोना से निधन, पीएम मोदी जताया शोक

    Related Posts

    झारखंड

    अब झारखंड में जरूरी हुआ पालतू कुत्तों और बिल्लियों का पंजीकरण

    November 12, 2025
    झारखंड

    झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी, अगले दो दिन नहीं मिलेगी राहत

    November 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल में NIA बंदी चला रहा अवैध कैंटीन, खाना के लिए वसूल रहा मोटी रकम

    November 11, 2025
    Latest Posts

    अब झारखंड में जरूरी हुआ पालतू कुत्तों और बिल्लियों का पंजीकरण

    November 12, 2025

    पटना साहिब गुरुद्वारा हाई अलर्ट पर: दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा बढ़ी, गेट पर लगेंगे मेटल डिटेक्टर

    November 12, 2025

    अभिनेता गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    November 12, 2025

    अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे “ही-मैन”

    November 12, 2025

    झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी, अगले दो दिन नहीं मिलेगी राहत

    November 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.