Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»जमशेदपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स सिंडिकेट का भांडाफोड़
    क्राइम

    जमशेदपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स सिंडिकेट का भांडाफोड़

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: जिला पुलिस ने शुक्रवार को नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बड़े मामलों का खुलासा किया है. जहां उलीडीह पुलिस ने शहर में गांजा की बिक्री करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से 60 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. एसएसपी किशोर कौशल ने एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विनोद कुमार चौरसिया शहर में गांजा बेचता है. उसका व्यापक नेटवर्क है. इसके बाद डीएसपी पटमदा सुमित कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम तैयार की गई और छापामारी कर उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 एकता नगर से विनोद चौरसिया को गिरफ्तार किया. उसके घर के पूजा रूम में बने तहखाना और उसके कार की डिक्की से 16 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया.

    चल रहा था पूरे शहर मे ड्रग्स का सिंडिकेट

    विनोद चौरसिया के साथ ही उसके दोनों बेटे सन्नी कुमार और रोशन चौरसिया भी गांजा का कारोबार करते थे. इन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया. सन्नी चौरसिया और रोशन चौरसिया ने बताया कि वह लोग प्रमोद मल्लिक उर्फ टूटू की सहायता से गांजा बिक्री करते हैं. इस पर प्रमोद मलिक को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 10 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया. प्रमोद मल्लिक ने बताया कि गांजा तस्करी का मुख्य कारोबारी गंगा सिंह है. गंगा सिंह सिदगोड़ा के रहने वाले अनिल सिंह का भाई है. अनिल सिंह शहर का गांजा माफिया है. वह पूरे शहर में गांजा सप्लाई करता है. इस पर पुलिस ने गंगा सिंह को बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग लालटांड़ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया और उसके बाथरूम में बने तहखाना से 20 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया. गंगा सिंह ने बताया कि उसके काम में हुरलुंग का रहने वाला गणेश महतो और मोहन जायसवाल भी मदद करते हैं. इस पर पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर 12 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है. सभी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    75 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

    वहीं दूसरा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्त में आए युवकों में मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू का रहने वाला सूरज कुमार प्रसाद और आजाद नगर थाना क्षेत्र के डीपासाई हरिजन बस्ती का रहने वाला विक्की कुमार शामिल है. पुलिस ने इनके पास से कुल 75 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. एससपी कौशल किशोर ने बताया कि सूरज प्रसाद के पास से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर और विक्की कुमार के पास से 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई है. उनके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को 26 अक्टूबर की रात गिरफ्तार किया गया था.

    ये भी पढ़ें:

    Jamshedpur SSP Kishore Kaushal जमशेदपुर झारखंड ड्रग्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : बाइक-पिकअप वैन की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
    Next Article अंजुमन इस्लामिया रांची में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, महासचिव ने अध्यक्ष पर लगाए गबन के गंभीर आरोप

    Related Posts

    झारखंड

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025
    झारखंड

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार की रफ्तार थमी, सेंसेक्स और निफ्टी नीचे

    June 17, 2025

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025

    पुलिस लाइन के बैरक में जवान की गोली लगने से मौ’त

    June 17, 2025

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.