Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बीसीसीएल की खदान में बड़ा हादसा, लैंड स्लाइड के बाद आसमान में छाया धूल का गुबार
    झारखंड

    बीसीसीएल की खदान में बड़ा हादसा, लैंड स्लाइड के बाद आसमान में छाया धूल का गुबार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2024Updated:September 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र के राजापुर प्रोजेक्ट में आज सुबह करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा हुआ. भूमिगत जल के दबाव के कारण कोयला फेस का एक बड़ा हिस्सा स्लाइड कर गया, जिससे हजारों गैलन पानी पुरानी अंडरग्राउंड गैलरियों से तेज आवाज के साथ निकलने लगा. इस दौरान धूल का गुबार उठते ही पूरे धनबाद शहर में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, आवाज इतनी तेज थी कि ऐसा लगा जैसे कोई ज्वालामुखी विस्फोट हुआ हो. भारी मात्रा में धूलकण आसमान में फैल गए, जिससे बैंक मोड़, गोधर और भूली समेत पूरे धनबाद शहर को धूल ने ढक लिया. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर उमड़ पड़े.

    बता दें कि इस हादसे में कोयला फेस पर जल निकासी के लिए लगाए गए पांच पंप, दर्जनों बिजली लाइन के पोल और एक पुराना ब्रेक डाउन वाहन जलमग्न हो गए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई और कोई घायल नहीं हुआ. कोयला फेस से पिछले दो महीने से कोयला उत्पादन बंद था और यहां डेको कंपनी ठेके पर कोयला उत्पादन कर रही थी. घटना की सूचना मिलते ही बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र के जीएम अनिल कुमार सिन्हा, एजीएम टी. पासवान और राजापुर प्रोजेक्ट के, के.के. सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया. अधिकारियों ने कहा है कि इस घटना की जांच की जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

     

    आवाज इतनी तेज इलाके एजीएम करीब 5 कोयला घटनाओं दबाव निरीक्षण फेस बड़ा हादसा बस्ताकोला क्षेत्र बीसीसीएल भूमिगत राजापुर प्रोजेक्ट वाहन शुक्रवार सुबह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभागलपुर में दो साल पुराना पुल ढहा, कई गांवों का संपर्क कटा
    Next Article दुर्गा पूजा में खलल डाल सकती है बारिश, अगले हफ्ते बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.