Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 7:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»WJA ने भुवन ऋभु को ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से नवाज़ा
    देश

    WJA ने भुवन ऋभु को ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से नवाज़ा

    Sneha KumariBy Sneha KumariMay 6, 2025Updated:May 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भुवन ऋभु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk :  प्रख्यात बाल अधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता भुवन ऋभु को वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन (WJA) द्वारा ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें डोमिनिकन रिपब्लिक में आयोजित वर्ल्ड लॉ कांग्रेस के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डोमिनिकन रिपब्लिक के श्रम मंत्री एडी ओलिवारेज ऑर्तेगा और डब्ल्यूजेए के अध्यक्ष जेवियर क्रेमाडेस ने उन्हें यह सम्मान सौंपा। इस अवसर पर वहां की महिला विभाग की मंत्री मायरा जिमेनेज भी मौजूद थीं।

    भुवन ऋभु यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय अधिवक्ता बन गए हैं। इस प्रतिष्ठित वर्ल्ड लॉ कांग्रेस में 70 देशों के 1500 से अधिक कानून विशेषज्ञ और 300 से ज्यादा वक्ताओं ने हिस्सा लिया। यह आयोजन 4 से 6 मई के बीच हुआ।

    सम्मान समारोह के दौरान भुवन ऋभु ने कहा, “न्याय की लड़ाई में बच्चों को कभी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। कानून उनकी ढाल और न्याय उनका अधिकार होना चाहिए।” डब्ल्यूजेए अध्यक्ष क्रेमाडेस ने कहा कि भुवन ऋभु ने अपना पूरा जीवन बच्चों और यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में लगा दिया है।

    भुवन ऋभु द्वारा स्थापित संगठन ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ (JRC) देश में बच्चों के अधिकारों के लिए काम कर रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालयों में 60 से ज्यादा जनहित याचिकाएं दायर की हैं, जिनमें कई ऐतिहासिक फैसले आए हैं। बिहार में जेआरसी के 32 सहयोगी संगठन राज्य के 38 जिलों में बाल अधिकारों की सुरक्षा पर कार्य कर रहे हैं। इनका लक्ष्य 2030 तक बाल विवाह को समाप्त करना है।

    भुवन ऋभु की किताब ‘व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन’ में बाल विवाह रोकने की रणनीति को सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में जारी दिशा-निर्देशों का आधार बनाया था। एनएफएचएस-5 के मुताबिक, बिहार में 40.8% लड़कियों की शादी 18 साल से पहले हो जाती है, जबकि राष्ट्रीय औसत 23.3% है।

    Also Read : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले में पांच गिरफ्तार

     

     

    Bhuvan Ribhu Child Protection child rights child rights activist Dominican Republic Eddie Olivarez Ortega Human Rights India international honor Javier Cremades law and justice Mayra Jimenez Medal of Honor social justice World Jurist Association World Law Congress अंतरराष्ट्रीय सम्मान एडी ओलिवारेज ऑर्तेगा कानून और न्याय जेवियर क्रेमाडेस डोमिनिकन रिपब्लिक बाल अधिकार बाल अधिकार कार्यकर्ता बाल संरक्षण भारत भुवन ऋभु मानवाधिकार मायरा जिमेनेज मेडल ऑफ ऑनर वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन वर्ल्ड लॉ कांग्रेस सामाजिक न्याय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले में पांच गिरफ्तार
    Next Article CCL के मुख्य सतर्कता अधिकारी ने तकनीकी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

    Related Posts

    देश

    एअर इंडिया की लापरवाही पर DGCA का सख्त एक्शन, तीन अधिकारियों को हटाने का आदेश

    June 21, 2025
    क्राइम

    यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा उपवन पवन जैन, ठगी के गंभीर आरोप

    June 21, 2025
    ट्रेंडिंग

    ईरान और इजरायल के युद्ध में भारत की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाये सवाल, कहा.. केंद्र सरकार ने मूल्यों का समर्पण कर दिया

    June 21, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जहां घोटाले नहीं हो रहे : रघुवर दास

    June 21, 2025

    ‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत समाधान शिविर में सुनी गयी जन शिकायतें

    June 21, 2025

    छात्रवृति योजना के लिए छात्र-छात्राओं का जल्द करें चयन: चमरा लिंडा

    June 21, 2025

    22 जून से आर्द्रा, नहीं होंगे कृषि कार्य, सूर्य के गोचर से मौसम में होगा बड़ा परिवर्तन

    June 21, 2025

    झारखंड में असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 134 पदों पर भर्ती, 29 जून से शुरू होगा आवेदन

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.