Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Nov, 2025 ♦ 5:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»फतेहाबाद के जाखल का बेटा भूपेश कुमार झारखंड में बना सेशन जज, ऑल इंडिया में पाया छठा रैंक
    देश

    फतेहाबाद के जाखल का बेटा भूपेश कुमार झारखंड में बना सेशन जज, ऑल इंडिया में पाया छठा रैंक

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले के छोटे से कस्बा जाखल के भूपेश कुमार का चयन झारखंड में सेशन जज के रूप में हुआ है। जाखल के एक छोटे से परिवार में जन्मे भूपेश ने ऑल इंडिया स्तर पर छठा रैंक हासिल कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे जिले का नाम देशभर में रोशन किया है।

    भूपेश कुमार के जज बनने की सूचना मिलने पर जाखल शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और सोमवार को उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। बेटे को मिली इस सफलता से परिजन भी फूले नहीं समा रहे।

    भूपेश की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि लॉकडाउन में जब पूरा देश एक तरह से बंद था, तब भूपेश यू-ट्यूब जैसे माध्यम से अपनी पढ़ाई व तैयारी पूरी करने में जुटे थे। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता सुदर्शन खुराना व धर्मपत्नी अंजू को दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार भूपेश कुमार का जन्म 7 मार्च 1981 को जाखल की नई बस्ती में एक आम परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी दसवीं तक की शिक्षा सरकारी स्कूल में और फिर परिवार की जरूरतें देखते हुए 2500 रुपए में नौकरी शुरू कर दी। साथ-साथ पढ़ाई भी चलती रही और 12वीं पास की। वर्ष 2004 में बीए पास करने के बाद 2005 में उन्होंने राजस्थान के एक कॉलेज से लॉ की पढ़ाई शुरू कर दी। 2008 में लॉ की डिग्री लेने के बाद अब वे 15 वर्षों तक संगरूर में बतौर वकील अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपनी वकालत के साथ-साथ वे जज बनने के लिए भी तैयारी कर रहे थे। कई बार उन्होंने जज के लिए परीक्षा दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। वर्ष 2022 में एक बार पिुर उन्होंने रांची में परीक्षा दी।

    कुल 2300 वकीलों में से 66 का इंटरव्यू हुआ और 13 का चयन हुआ। इनमें हरियाणा से 3 वकील शामिल थे। उनमें ही जाखल के भूपेश कुमार का नाम शामिल था, जिन्होंने ऑल इंडिया में छठा रैंक हासिल किया। भूपेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में जब पूरा देश थम सा गया और लोग घरों में कैद थे, तब उन्होंने यू-ट्यूब से शिक्षा जारी रखी। हालांकि वे पहले भी जज बनने के लिए परीक्षा दे चुके थे, इसलिए उन्हें विषय आदि सब क्लियर थे। आज उनका सपना साकार हुआ है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : उपायुक्त ने चैत्र नवरात्रि को लेकर बाबा मंदिर का किया निरीक्षण, विधि व्यवस्था का लिया जायजा
    Next Article रामगढ़ : गोला में हाथियों का आतंक, महिला को कुचल कर दी दर्दनाक मौत, एक युवक घायल

    Related Posts

    देश

    अनिल अंबानी से फिर पूछताछ करेगी ED, भेजा दूसरा समन

    November 6, 2025
    देश

    वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में बड़े पैमाने पर उत्सव, पीएम मोदी मुख्य कार्यक्रम में होंगे शामिल

    November 6, 2025
    खेल

    विश्व विजेता भारत की छोरियों ने की PM मोदी से मुलाकात, प्रधानमंत्री को भेंट की एक खास जर्सी

    November 6, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में आदिवासी अधिकार रक्षा मंच की महारैली, कुरमी को एसटी में शामिल करने की मांग का विरोध

    November 6, 2025

    DC ने सिविल सर्जन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

    November 6, 2025

    जमशेदपुर में शुरू हुआ CRITMET 2025 सम्मेलन

    November 6, 2025

    घाटशिला उपचुनाव की तैयारी तेज, माइक्रो ऑब्जर्वर का पहला रेंडमाइजेशन संपन्न

    November 6, 2025

    ICU-CCU में सुधार की राह पर झारखंड, सरकारी अस्पतालों में निजी जैसी सुविधा की तैयारी

    November 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.