जमशेदपुर: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी आम बागान इस बार गोल्डन जुबली मना रही है। इस बार पूजा पंडाल को पुराने जमाने में जमींदार की हवेली का रूप दिया जाएगा। साथ ही साथ चंदन नगर से आकर्षक विद्युत सज्जा और प्रतिमा शहर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। चतुर्थी और पंचमी को कोलकाता से आ रहे कलाकारों द्वारा एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा और षष्ठी के दिन जतरा का आयोजन किया गया है। रविवार को विधिवत रूप से पूजा पंडाल का भूमि पूजन किया गया। जिसमें कमिटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी आम बागान द्वारा शहर वासियों से आग्रह किया गया है कि एक बार इस पूजा पंडाल का भ्रमण शहर वासी अवश्य करें।
दुर्गा पूजा कमिटी आम बागान में भूमि पूजन, पंडाल व लाइटिंग होगा आकर्षण का केंद्र

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleपारित विधेयकों पर जनहित में निर्णय लें राज्यपाल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

