Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 8:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, खुली जीप से राहुल गांधी ने भरी हुंकार  
    झारखंड

    रामगढ़ पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, खुली जीप से राहुल गांधी ने भरी हुंकार  

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को रामगढ़ जिले के गोला पहुंची. इस दौरान गोला के डीवीसी चौक पर भारी संख्या में कांग्रेस के समर्थक और आम लोग उन्हें देखने-सुनने के लिए पहुंचे थे. भारी काफिले के साथ पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. राहुल गांधी ने खुली जीप से ही लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में नफरत और हिंसा बढ़ रहा है. लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है. न्याय नहीं मिल रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को रोजगार और न्याय दिलाने के लिए वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं और समाज के विभिन्न तबकों से मिल रहे हैं. उनकी समस्याओं को जान समझ रहे हैं.

    श्रमिक नेता को जीप के बोनट पर चढ़ाकर दिलवाया भाषण 

    बोकारो स्टील प्लांट के बाबत उन्होंने कहा कि पहले यहां स्थाई रोज़गार मिलता था. अब यहां कॉन्ट्रैक्ट लेबर की भरमार है. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं कॉन्ट्रैक्ट लेबर व्यवस्था के खिलाफ हूं. मैं सामाजिक न्याय के समर्थन में हूं. राहुल गांधी के गोला आगमन के दौरान घंटे सड़क जाम की स्थिति भी बनी रही. इस दौरान एक स्थानीय ट्रेड यूनियन नेता को उन्होंने अपने जीप के बोनट पर चढ़ाकर भाषण दिलवाया. श्रमिक नेता ने कहा कि पहले लोगों को स्थाई रोजगार मिलता था. पब्लिक सेक्टर के अंदर एक अच्छी सैलरी पर नौकरी मिलता था. लेकिन अब इन मजदूरों को ठेकेदार के अंदर रोजगार करने को बाध्य होना पड़ रहा है. इस दौरान गोला में कई महिलाएं राहुल गांधी को देखने के लिए घंटो से इंतजार कर रही थी.

    कल पहुंचेंगे रांची 

    राहुल गांधी करीब 10 मिनट गोला डीवीसी चौक में रहे. उसके बाद वह अपनी खुली जीप में रामगढ़ की ओर बढ़ गए. आज राहुल गांधी रामगढ़ के सिद्धू कानू स्टेडियम में रात्रि विश्राम करेंगे. सुबह 8:00 बजे से यह यात्रा फिर रामगढ गांधी चौक से प्रारंभ होगी, जो रांची की ओर प्रस्थान करेगी. रामगढ़ पहुंची यह यात्रा को देखने के लिए रोड के दोनों तरफ लोगों का हुजूम लगा हुआ है. राहुल गांधी अपनी एक खुली जीप में उनके पीछे पूरा काफिला चल रहा है.

    ये भी पढ़ें: चंपई सोरेन सरकार को समर्थन देने का विधायक लोबिन हेंब्रम ने किया ऐलान

     

    आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस कांग्रेसी खुली जीप गोला जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डीवीसी चौक डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुख्य समाचार रांची रामगढ़ राहुल गांधी लेटेस्ट न्यूज श्रमिक नेता सांसद सांसद राहुल गांधी सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित सात पदक जीते
    Next Article सौंदा बस्ती में असामाजिक तत्वों ने मंदिर की मूर्ति को किया खंडित, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन सहित तीन नक्सली ढेर

    September 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन सहित तीन नक्सली ढेर

    September 15, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 15 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 15, 2025

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.