Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भारत बंद:  धनबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सख्त, वाहनों का स्टेशन परिसर में इंट्री पर प्रतिबंध
    झारखंड

    भारत बंद:  धनबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सख्त, वाहनों का स्टेशन परिसर में इंट्री पर प्रतिबंध

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: सेना बहाली की नई प्रक्रिया अग्निपथ योजना के विरोध में आज भारत बंद का आह्वान किया गया है. झारखंड में भी भारत बंद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है.

    बंद के दौरान धनबाद रेलवे स्टेशन पर उपद्रवी किसी हिंसक घटना को अंजाम नहीं दे सकें इसके लिए स्टेशन परिसर को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है.

    भारत बंद को देखते हुए रेलवे स्टेशन के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. स्टेशन आने जाने वाले सभी चौक चौराहों पर पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है.

    किसी भी वाहन को स्टेशन परिसर में घुसने की इजाजत नहीं है. यात्रियों को भी पैदल ही स्टेशन परिसर में घूसने की इजाजत दी जा रही है.

    सख्त सुरक्षा व्यवस्था और हंगामे की आशंका के बीच स्टेशन पहुंच रहे यात्री काफी परेशान दिखे. यात्रियों का कहना है कि योजना का विरोध अगर छात्रों को करना है तो वह लोकतांत्रिक ढंग से कर सकते हैं. आगजनी, हिंसा और तोड़फोड़ से आम लोगों को ही नुकसान होता है.

    बता दें कि बीते दिनों धनबाद रेलवे स्टेशन पर अग्निपथ योजना के विरोध में छात्रों ने काफी हंगामा मचाया था. ट्रैक को छात्रों के द्वारा जाम कर दिया गया था.

    जिसके बाद कई घंटे तक अप और डाउन दोनों तरफ से ट्रेनों की आवाजाही ठप कर दी गई थी. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक से छात्रों को हटाया था. इसी विरोध की आशंका को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सख्त की गई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज भारत बंद, हिंसा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
    Next Article खूंटी : पीएलएफआई उग्रवादी अमरु पूर्ति गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची सदर अस्पताल में मीडिया की नो-एंट्री पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र में सवालों पर रोक क्यों?

    August 26, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    Latest Posts

    रांची सदर अस्पताल में मीडिया की नो-एंट्री पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र में सवालों पर रोक क्यों?

    August 26, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    दिल्ली दंगा 2020: ताहिर हुसैन ने उम्रकैद की सजा को दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती

    August 26, 2026

    तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से राहत, तीन मामलों में नहीं होगी गिरफ्तारी

    August 26, 2026

    महिला समानता दिवस : गांव की चौपाल से खेल के मैदान तक, झारखंड की बेटियों का बढ़ता कदम

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.