Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में एक और नेता की होगी एंट्री, हाल ही हेमंत सरकार से वापस लिया है समर्थन
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में एक और नेता की होगी एंट्री, हाल ही हेमंत सरकार से वापस लिया है समर्थन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला जारी है. हालांकि, इस बार सत्तारूढ़ पार्टी जेएमएम का कोई नेता भाजपा ज्वाइन नहीं कर रहा है. लेकिन, इतना जरूरी है कि पिछले दिनों हेमंत सरकार को उस पार्टी के नेता का समर्थन था. ये बात और है कि कुछ ही दिनों पहले उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार से अपना समर्थन वापस लिया है. जी हां, इस बार हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश सिंह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रहे हैं.

    भाजपा में शामिल होने का रास्ता साफ

    सूत्रों के अनुसार, कमलेश सिंह का भाजपा में शामिल होना लगभग तय है. झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा समेत अन्य शीर्ष नेताओं ने इस पर अपनी सहमति दे दी है.

    3 अक्टूबर को लेंगे सदस्यता

    कमलेश सिंह, जो एनसीपी (अजीत गुट) के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, 3 अक्टूबर को रांची में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, लोबिन हेंब्रम और अमित यादव भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं.

    जानें क्या है राजनीतिक पृष्ठभूमि

    कमलेश सिंह ने हुसैनाबाद सीट से एनसीपी के टिकट पर दो बार चुनाव जीता है. फिलहाल, पलामू की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा का कब्जा है. एनसीपी के कमलेश सिंह का भाजपा में शामिल होना पार्टी को और मजबूत करेगा. 2019 में भाजपा ने हुसैनाबाद सीट से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था, लेकिन अब कमलेश सिंह भाजपा में शामिल होने के बाद टिकट के प्रमुख दावेदारों में शुमार हो जाएंगे. यह परिवर्तन झारखंड की राजनीतिक दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, खासकर चुनावी परिप्रेक्ष्य में.

    Also Read: पंचायत वेब सीरीज का सीन दिखा नामकुम अंचल में, जांच करने पहुंचे एसडीओ उत्कर्ष

    Amit Yadav assembly elections Bjp Champai Soren change of side Election Strategy Hemant government Himanta Biswa Sarma jharkhand Kamlesh Singh Lobin Hembram NCP palamu Political Change ranchi ticket contender अमित यादव एनसीपी कमलेश सिंह चंपाई सोरेन चुनावी रणनीति. झारखंड टिकट दावेदार पलामू पाला बदलना बीजेपी रांची राजनीतिक बदलाव लोबिन हेंब्रम विधानसभा चुनाव हिमंता विश्वा सरमा हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहसन नसरल्लाह की हत्या का जम्मू-कश्मीर चुनावों पर असर, महबूबा के बाद अब उमर अब्दुला ने कह दी बड़ी बात
    Next Article झारखंड में लोजपा पूरी ताकत से लड़ेगी विधानसभा चुनाव :  चिराग पासवान

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.