Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 4:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दीवाली से पहले सरकार का तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा 10000 रुपये का फेस्टिवल एडवांस
    जोहार ब्रेकिंग

    दीवाली से पहले सरकार का तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा 10000 रुपये का फेस्टिवल एडवांस

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कहा है कि महामारी ने अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव ​डाला। सरकार की कई घोषणाओं के जरिए गरीब और कमजोर तबकों की जरूरतों को पूरा किया गया। आपूर्ति की बाधा को कम किया गया लेकिन उपभोक्ता मांग को अभी भी प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

    मांग को प्रोत्साहित करने के प्रस्ताव के दो भाग हैं, पहला ‘एलटीसी कैश वाउचर स्कीम’ और दूसरा ‘स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम’ है। सड़क, रक्षा, बुनियादी ढांचे, जल आपूर्ति, शहरी विकास और घरेलू रूप से उत्पादित पूंजीगत उपकरणों पर केंद्र के पूंजीगत व्यय के लिए 25,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्रदान किया जाएगा।

    वहीं सीतारमण ने कहा कि ‘डिमांड को विवेकपूर्ण तरीके से बढ़ाने के लिए तैयार किए गए ये प्रस्ताव पेश किए जा रहे हैं। कुछ प्रस्ताव खर्च क्षमता को बढ़ाने के लिए हैं तो कुछ सीधे-सीधे GDP में बढ़ोतरी के लिए हैं।’ उन्होंने बताया कि अर्थव्यवस्था में डिमांड को बढ़ाने के लिए आज जो प्रस्ताव पेश किए जा रहे हैं, वो दो वर्गों में बंटे हुए हैं- उपभोक्ता व्यय और पूंजीगत व्यय।

    वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था में उपभोक्ता के पैसे डालने के इरादे से सरकारी कर्मचारियों के लिए LTC Cash Voucher scheme और स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम की घोषणा की है. LTC Cash Voucher Scheme के तहत, अगर सरकारी कर्मचारी कम से कम 12 फीसदी GST कलेक्ट करने वाला कोई भी सामान खरीदते हैं तो उन्हें उनकी छुट्टियों के एवज़ में मिलने वाली रकम और तीन बार के टिकट के किराये जितनी नकदी लेने का विकल्प मिलेगा।

    सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए 31 मार्च तक के लिए फेस्टिवल एडवांस स्कीम के तहत फेस्टिवल एडवांस दिया है। इसमें कर्मचारियों को RuPay कार्ड में 10,000 रुपए का एडवांस दिया जाएगा जो 10 महीनों की किश्तों में रिकवर किया जाएगा। उम्मीद है कि इससे 8,000 करोड़ रुपए तक की डिमांड बनेगी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव : वाहन तलाशी अभियान में अब तक 6 करोड़ से ज्यादा की राशि बरामद
    Next Article चीन एक मिशन के तहत पैदा कर रहा है सीमा विवाद: राजनाथ

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025
    देश

    मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौ’त, एक लापता

    August 3, 2025
    झारखंड

    नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, किया भारत बंद का ऐलान

    August 3, 2025
    Latest Posts

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दंपती ने एक साथ किया रिजाइन… जानें पूरा मामला

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.