Ranchi : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में गहने खरीदने से पहले ताजा रेट जानना जरूरी है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार आज यानी शुक्रवार को रांची में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में तेजी आई है।
आज 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,33,250 रुपये और 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,39,910 रुपये पर बिक रहा है। कल 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,650 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,330 रुपये था। यानी आज 22 कैरेट सोना 400 रुपये और 24 कैरेट सोना 420 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज रांची में चांदी 3,10,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि कल यह 3,07,000 रुपये प्रति किलो थी। यानी चांदी 3,000 रुपये महंगी हुई है।
अन्य शहरों के भाव :
अन्य शहरों में भी सोने-चांदी के दाम अलग-अलग हैं। बोकारो में आज 22 कैरेट सोना 1,34,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,41,620 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। यहां चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलो है। जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 1,31,650 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,43,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बेचा जा रहा है, जबकि चांदी 2,92,680 रुपये प्रति किलो है। वहीं देवघर में 22 कैरेट सोना 1,31,523 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,43,480 रुपये प्रति 10 ग्राम में उपलब्ध है। यहां भी चांदी 2,92,680 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है।
सोना खरीदते समय ध्यान दें :
सोने के गहने खरीदते समय उसकी क्वालिटी पर खास ध्यान दें। हमेशा हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी होती है। भारत में सोने के हॉलमार्क की जिम्मेदारी केवल BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की होती है।
Also Read : ठंडी हवाओं से जनजीवन बेहाल, 19 जनवरी के बाद ही मिलेगी राहत


