Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Sep, 2025 ♦ 1:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ लो प्रेशर सिस्टम, झारखंड में एक अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
    झारखंड

    बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ लो प्रेशर सिस्टम, झारखंड में एक अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 26, 2025Updated:September 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है।

    इस दौरान 30 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान भी बारिश की संभावना बनी हुई है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में एक नया लो प्रेशर सिस्टम बनने जा रहा है।

    बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। हालांकि, अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    बारिश और तापमान की स्थिति

    • रांची में गुरुवार सुबह झमाझम बारिश हुई।
    • पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 21 मिमी बारिश दर्ज की गई।
    • सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

    मानसून अब तक सामान्य से बेहतर

    इस साल 1 जून से 25 सितंबर तक झारखंड में 1173.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य औसत 992 मिमी है। यानी राज्य में 18% अधिक बारिश दर्ज की गई है।

    सबसे ज्यादा बारिश वाले जिले :

    • पूर्वी सिंहभूम – 1625.7 मिमी (53% अधिक)
    • सरायकेला-खरसावां – 51% अधिक
    • लातेहार – 36% अधिक
    • रांची – 50% अधिक
    • चाईबासा – 33% अधिक
    • चतरा – 11% अधिक

    सबसे कम बारिश वाले जिले :

    • पाकुड़ – 31% कम
    • गोड्डा – 14% कम
    • देवघर – 13% कम
    • गढ़वा – 7% कम

    सितंबर में बारिश की स्थिति

    1 से 25 सितंबर तक राज्य में 162.3 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्य औसत 192.2 मिमी है। यानी सितंबर में अब तक 16% कम बारिश दर्ज की गई है।

    Also Read : एशिया कप 2025 : सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारत-श्रीलंका भिड़ेंगे… जानें पिच रिपोर्ट

    1 अक्टूबर तक बारिश की संभावना Bay of Bengal system reactivates in Jharkhand rain likely till October 1 झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएशिया कप 2025 : सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारत-श्रीलंका भिड़ेंगे… जानें पिच रिपोर्ट
    Next Article बिहार की 75 लाख महिलाओं के खातों में आज ट्रांसफर होंगे 10,000 रुपये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पाकुड़ में सात बालू घाटों की नीलामी पूरी, बंसल मोटर ने लगाई 11 करोड़ की सबसे बड़ी बोली

    September 26, 2025
    झारखंड

    चुटिया का योगदा सत्संग मठ मैदान में अब नहीं होगी पार्किंग, जारी आदेश रद्द

    September 26, 2025
    झारखंड

    दुर्गा पूजा को लेकर लातेहार पुलिस की लोगों से अपील… जानें क्या

    September 26, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में सात बालू घाटों की नीलामी पूरी, बंसल मोटर ने लगाई 11 करोड़ की सबसे बड़ी बोली

    September 26, 2025

    चुटिया का योगदा सत्संग मठ मैदान में अब नहीं होगी पार्किंग, जारी आदेश रद्द

    September 26, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर लातेहार पुलिस की लोगों से अपील… जानें क्या

    September 26, 2025

    मिग-21 ने भरी अंतिम उड़ान : 6 दशकों की सेवा के बाद चंडीगढ़ में वायुसेना ने दी विदाई

    September 26, 2025

    बिहार में ‘वूमेंस वॉइस’ कार्यक्रम की शुरुआत, महिलाओं को मिलेगा बोलने का मंच

    September 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.