Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 4:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड का एक ऐसा गांव है बड़ाडहर, जहां कोई अपनी बेटी ब्याहना नहीं चाहता, जानें क्या है कारण ?
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का एक ऐसा गांव है बड़ाडहर, जहां कोई अपनी बेटी ब्याहना नहीं चाहता, जानें क्या है कारण ?

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के ‘कुंवारों का गांव के बारे में आपने तो बहुत कुछ पढ़ा और सुना होगा लेकिन आज हम बताएंगे कि इस गांव की दिक्कत क्या है? क्यों कोई अपनी बेटी की शादी इस गांव के युवकों से नहीं करना चाहता? दरअसल, ऐसे समय में जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तब भी इस गांव में सरकार की नजर नहीं पहुंची है। इस गांव में मूलभूत सुविधाओं की बहुत कमी है। सबसे बड़ी तो पानी की कमी है, जिससे लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    गांव के नौजवान दूसरे राज्यों में जाकर काम करते हैं। किसी की शादी होती है तो बारातियों को 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है, तब जाकर वो ससुराल पहुंच पाते हैं। इसी कारण गांव में अरसे से शहनाई नहीं बज पाई है। हम बात कर रहे हैं झारखंड के जमशेदपुर जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर बसे बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा पंचायत के बड़ाडहर गांव की।

    इस गांव के लोग सालों भर परेशानी में अपना जीवन जीते हैं। यहां करीब 20 परिवार रहते हैं, जिनके 215 सदस्य गांव में निवास करते हैं। गांव में पीने के पानी की बड़ी दिक्कत है. 4 साल पहले मुखिया निधि से सोलर जलमीनार गांव में बनाया गया था लेकिन अब उसका मोटर अंदर धंस गया है, जिससे पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गांव की महिलाएं और बच्चे पीने के पानी के लिए 500 मीटर दूर का चक्कर लगाते हैं। इस गांव में जाने के लिए कोई सड़क नहीं है। न तो गांव में स्कूल है और ही अस्पताल। बुनियादी सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। गांव में कोई बीमार हो जाता है तो उसे खाट पर लिटाकर एम्बुलेंस तक ले जाया जाता है। शौचालय न होने से लोग खुले में शौच करते हैं. बरसात में तो इस गांव का कनेक्शन पूरा देश से कट जाता है।

    बड़ाडहर के ग्रामीणों का कहना है कि असुविधा के कारण हमारे यहां रिश्तेदार भी नहीं आना चाहते। किसी के घर कोई अनुष्ठान होता है तो रिश्तेदार आते हैं और उसी दिन निकल भी जाते हैं। गांव की केवल 3 महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर मिला हुआ है। अन्य घरों में आज भी कच्चे चूल्हे पर खाना बनता है. ग्रामीणों का कहना है कि यहां आज तक न हो तो कोई अधिकारी आया और न ही कोई नेता। ज्यादा बारिश होने पर महिलाएं अपने बच्चों के साथ मायके चली जाती हैं। ग्रामीण दूसरे गांवों में अपनी साइकिल या बाइक रखकर आते हैं, क्योंकि गांव में आने के लिए कोई रास्ता ही नहीं होता। बरसात के लिए ग्रामीण पहले से राशन का जुगाड़ करके रखते हैं, ताकि उन्हें भूखा न रहना पड़े।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामनवमी में घर से निकलने से पहले देख लें रांची का ट्रैफिक प्लान, 1 बजे से मेन रोड में वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
    Next Article छत्तीसगढ़: आईएएस अनिल टुटेजा, मेयर एजाज ढेबर समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी का छापा

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा, बर्मामाइंस में स्कूल वैन दीवार से टकराई, कई बच्चे घायल…

    September 10, 2025
    जामताड़ा

    डायवर्सन बहा तो बह गई कार, परिवहन कार्यालय के 5 कर्मी थे सवार

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार और केमिकल बरामद

    September 10, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा, बर्मामाइंस में स्कूल वैन दीवार से टकराई, कई बच्चे घायल…

    September 10, 2025

    डायवर्सन बहा तो बह गई कार, परिवहन कार्यालय के 5 कर्मी थे सवार

    September 10, 2025

    रांची में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार और केमिकल बरामद

    September 10, 2025

    10 हजार महीना कमाने वाले कुक के नाम पर 46 करोड़ का फर्जीवाड़ा, इनकम टैक्स की नोटिस पर खटखटाया HC का दरवाजा

    September 10, 2025

    अगवा कर किसान की ह’त्या, केला काटने के पुराने विवाद में दिया वारदात को अंजाम

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.