Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बंधु तिर्की का BJP पर बड़ा हमला, कहा – झारखंड की चुनी सरकार का अपमान कर रही है भाजपा
    झारखंड

    बंधु तिर्की का BJP पर बड़ा हमला, कहा – झारखंड की चुनी सरकार का अपमान कर रही है भाजपा

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बंधु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने भाजपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और झारखंड की प्रचंड बहुमत वाली सरकार को “देशद्रोहियों के बल पर चलने वाली सरकार” बताकर संविधान, झारखंडी अस्मिता और आदिवासी-मूलवासी समाज का अपमान कर रही है।

    आदिवासियों ने BJP के खिलाफ दिया था स्पष्ट जनादेश : तिर्की

    बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड की जनता, विशेषकर आदिवासी समुदाय, ने भाजपा के खिलाफ स्पष्ट जनादेश दिया था। उन्होंने बताया कि पिछली विधानसभा में एसटी के लिए सुरक्षित 28 में से 27 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को जीत मिली थी। तिर्की के अनुसार यह साबित करता है कि जनता भाजपा की नीतियों से नाखुश थी। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके नेताओं की “लोकतंत्र-विरोधी मानसिकता” अब किसी से छिपी नहीं है।

    “आदिवासियों का उत्पीड़न भाजपा की आदत”

    भाजपा शासित राज्यों पर निशाना साधते हुए तिर्की ने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पेसा कानून को अडानी समूह के हित में कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंगरौली जिले में लाखों पेड़ों की कटाई, हजारों हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा और आदिवासी गांवों में पाबंदियां भाजपा सरकारों की “दमनात्मक नीतियों” का उदाहरण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासियों को “माओवादी” बताकर उत्पीड़ित करना भाजपा की आदत बन चुकी है।

    “घुसपैठ रोकना केंद्र का अधिकार, राज्य को दोष देना भ्रम फैलाना”

    बंधु तिर्की ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोकने की जिम्मेदारी केंद्र की है और भाजपा नेताओं द्वारा इसे राज्य सरकार पर थोपना सिर्फ राजनीतिक भ्रम फैलाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा के बयान जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने और राजनीतिक अंक जुटाने भर के हैं।

    Also Read : जमशेदपुर में संथाली भाषा दिवस का भव्य आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

    Bandhu Tirkey launches a major attack on the BJP Bandhu Tirkey said – BJP is insulting the elected government of Jharkhand. बंधु तिर्की का BJP पर बड़ा हमला बंधु तिर्की ने कहा - झारखंड की चुनी सरकार का अपमान कर रही है भाजपा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में संथाली भाषा दिवस का भव्य आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि
    Next Article दो बाइक की टक्कर में चार जख्मी, गुस्साए लोगों ने की यह मांग

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.