Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 1:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»बंधु तिर्की ने माले प्रत्याशी विनोद सिंह के लिए मांगा वोट, बोले-केंद्र में है मंत्री और जनता को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं
    कोडरमा

    बंधु तिर्की ने माले प्रत्याशी विनोद सिंह के लिए मांगा वोट, बोले-केंद्र में है मंत्री और जनता को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं

    Team JoharBy Team JoharMay 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने मंगलवार को कोडरमा के विभिन्न इलाकों में जनसम्पर्क अभियान चलाया. इंडिया गठबंधन के भाकपा माले उम्मीदवार विनोद सिंह के लिए वोट मांगा. डोमचांच प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में मजदूरों के बीच ढिबरा बचाने के लिए भाजपा को हराने की अपील की. ढोढाकोला चौक पर ढिबरा मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि 20-25 साल से जिन्होंने इस क्षेत्र की जनता से वोट लिया, उस क्षेत्र के लोग ढिबरा चुनने-बेचने के वैध अधिकार से भी वंचित है. यह भाजपा के लिए शर्म की बात है. उन्होंने कहा कि कोडरमा में भाजपा से विधायक और सांसद है. केंद्र में मंत्री भी है, इसके बावजूद कोडरमा की जनता को बुनियादी सुविधा बिजली, पानी, सड़क और रोजगार नहीं मिली है.

    विधानसभा से सड़क तक ढिबरा की लड़ाई

    उन्होंने कहा कि ढिबरा मजदूरों ने ढिबरा को बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है. लेकिन मजदूरों की लड़ाई को भाजपा की केंद्र सरकार ने लिथियम के नाम पर ढिबरा नीति पर रोक लगाकर नाइंसाफी की है. उन्होंने कहा कि मैंने ढिबरा की लड़ाई विधानसभा से लेकर सड़क पर उतर कर लड़ी है. उन्होंने कहा कि ढिबरा मजदूरों समेत गरीब-गुरबों और दलित-आदिवासियों की आवाज विनोद सिंह ने उठाई है. ईमानदारी और सादगी के मिसाल विनोद सिंह कोडरमा ही नहीं झारखण्ड में संघर्ष के प्रतीक के रूप में जाने जाते है. बंधु तिर्की ने कहा कि गांव कस्बों में बदलाव का नारा बुलंद हो रहा है. उन्होंने कोडरमा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि विनोद सिंह भरपूर सहयोग करे और जीत सुनिश्चित कराए.

    ये रहे मौजूद

    राजकिशोर सिंह, संजय यादव, इस्लाम खान, कलीम अंसारी,बिनोद यादव, रवि कुमार, ढोढाकोला मुखिया सीता देवी, उप मुखिया रामु सिंह, जानपुर मुखिया मंसूर अंसारी, जानपुर पंसस मो अख्तर,बिनोद साव,पूर्व पंसस कलीम अंसारी,माइका गर्ल शमां परवीण, विकास सिंह, राजू अंसारी, संतोष सिंह, राजकिशोर सिंह, सोनिया देवी, फुलमतिया देवी, रथिया देवी, बुधनी देवी, कौशल्या देवी, अन्नपूर्णा देवी समेत ढिबरा मजदूर और ग्रामीण मौजूद थे.

    प्रत्याशी बंधु तिर्की विनोद सिंह वोट सुविधाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस वाली कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार नहीं चाहती जनता : संजय सेठ
    Next Article राजमहल से AIMIM प्रत्याशी पॉल सोरेन ने किया नामांकन दाखिल

    Related Posts

    झारखंड

    प्रसव पीड़ा में छटपटाती महिला को खटिया पर लादकर पार कराई नदी, फिर…

    September 16, 2025
    झारखंड

    RTE के तहत नामांकन का दूसरा मौका, अब 20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    September 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज

    September 16, 2025
    Latest Posts

    युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED ने भेजा नोटिस, सोनू सूद भी रडार पर

    September 16, 2025

    “अब हमको माफ करो”: तेजस्वी ने वीडियो सॉन्ग से साधा एनडीए पर निशाना

    September 16, 2025

    प्रसव पीड़ा में छटपटाती महिला को खटिया पर लादकर पार कराई नदी, फिर…

    September 16, 2025

    RTE के तहत नामांकन का दूसरा मौका, अब 20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    September 16, 2025

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.